{"_id":"6167c79d1f747e133b18b518","slug":"bjp-demands-probe-into-recruitments-during-cong-rule-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भाजपा की मांग, कांग्रेस के शासनकाल में हुई सभी भर्तियों की जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: भाजपा की मांग, कांग्रेस के शासनकाल में हुई सभी भर्तियों की जांच हो
Thu, 14 Oct 2021 11:31 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:31 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि राजस्थान में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान जो भर्तियां हुई है उन सारी भर्तियों की जांच हो।
विज्ञापन
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) - 2021
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हुई सभी भर्तियों की जांच करवाने की मांग की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने एक बयान में कहा कि राजस्थान में जब से कांग्रेस पार्टी की सरकार आई है तब से लेकर अब तक जितनी भी भर्तियां हुई है, वह सभी अब संदेह के घेरे में आती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
शर्मा के अनुसार, हाल ही में हुई राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) में कथित गड़बड़ियों की जांच विशेष कार्यबल एसओजी द्वारा की जा रही है। शर्मा के अनुसार, इस जांच के बाद अब एक-एक कर पर्तें खुलती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि राजस्थान में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान जो भर्तियां हुई है उन सारी भर्तियों की जांच हो। इसके साथ ही भाजपा चाहती है कि मुख्यमंत्री लाखों युवाओं से माफी मांगें और शिक्षा मंत्री अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए तत्काल इस्तीफा दें।’
विज्ञापन
राजस्थान सरकार ने 26 सितंबर को आयोजित रीट परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों और अनियमितताओं में शामिल एक आरएएस और दो आरपीएस अधिकारियों, शिक्षा विभाग के 14 कर्मियों और तीन अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है। इस परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में गिरफ्तारियां भी हुई हैं।