{"_id":"65504f80df66cb016d0ad8a5","slug":"bjp-candidate-from-chauhtan-aduram-meghwal-appealed-against-fake-voting-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Poll: BJP प्रत्याशी आदूराम बोले- तीन हजार हैं तो साढ़े तीन हजार वोट डलवा देना, वे जांच करवाते रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Poll: BJP प्रत्याशी आदूराम बोले- तीन हजार हैं तो साढ़े तीन हजार वोट डलवा देना, वे जांच करवाते रहेंगे
Sun, 12 Nov 2023 09:37 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 12 Nov 2023 09:37 AM IST
सार
अलवर की तिजारा सीट से भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ के बाद अब आदूराम ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा-अगर, बूथ पर तीन हजार मतदाता हैं तो साढ़े 3 हजार वोट डलवा देना।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी आदूराम मेघवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले की चौहटन सीट से भाजपा के प्रत्याशी आदूराम मेघवाल ने लोगों ने फर्जी वोटिंग करने की बात कह दी। उन्होंने कहा- अगर, बूथ पर तीन हजार मतदाता हैं तो साढ़े 3 हजार वोट डलवा देना। बाद में चुनाव आयोग जांच करता रहेगा, उनका काम ही जांच कराना है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बाड़मेर के सरूपे का तला गांव का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आदूराम ने कहा- मेरा यह तीसरा चुनाव है, दो बार हार का सामना करना पड़ा है। आप आप सब लोग इकट्ठे होकर चुनाव जीतवा दो। इसलिए बटन दबाने में कमी मत छोड़ना। वीडियो वायरल होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने आदूराम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, आदूराम का कहना है कि उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की थी।
विज्ञापन
बाबा बालकनाथ ने भी दिया था ये बयान
इससे पहले अलवर की तिजारा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद बाबा बालकनाथ ने भी ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा था- उधर, वाले 100 में से 80 वोट डालते हैं तो हम 100 में से 110 वोट डालेंगे। इस बार हमें इसी भावना के साथ काम करना है। इस बार ऐसा मतदान होगा कि गांव में वोट 1440 होंगे, लेकिन पड़ेंगे 1450।
विज्ञापन