फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bitti mohanty will be brought to rajasthan

बिट्टी मोहंती को राजस्थान लाया जाएगा

Tue, 12 Mar 2013 11:22 AM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 12 Mar 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
bitti mohanty will be brought to rajasthan

जर्मन महिला से बलात्कार मामले में दोषी बिट्टी मोहंती को आज राजस्थान लाया जा रहा है। पुलिस मामले में और सबूत इकट्ठा करने के मकसद से बिट्टी को राजस्थान लाने वाली है। इसके अलावा उसे आंध्र प्रदेश और उसके गृह राज्य ओडिशा भी ले जाया जा सकता है। सात साल पहले बिट्टी पैरोल तोड़कर राजस्थान से भाग था।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा है कि एक विशेष जांच दल (एसआईटी) को जिम्मेदारी दी गई है कि वह बिट्टी की पहचान स्थापित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सबूत इकट्ठा करे। बिट्टी केरल में ‘राघव राजा’ के नाम से रह रहा था। वह एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में नौकरी भी कर रहा था।
विज्ञापन


पयन्नूर की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट एस स्मिता ने बिट्टी को 10 दिन के लिए केरल पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी हिरासत मांगी थी। बिट्टी को एक जर्मन महिला से बलात्कार का दोषी पाए जाने पर सात साल की सजा सुनाई गई थी। बिट्टी को पिछले हफ्ते उत्तर केरल के कन्नूर में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, केरल में गिरफ्तार बैंक अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया है कि वह और कोई नहीं बल्कि राघव राजन है और जर्मनी महिला बलात्कार मामले में दोषी करार दिया गया बिट्टी मोहंती नहीं है, वहीं उसके पिता एवं ओडिशा के पूर्व पुलिस महानिदेशक बीबी मोहंती लगातार तीसरे दिन मीडिया के सामने नहीं आए।

यह बात सामने आने के बाद कि उनका भगोड़ा बेटा बिट्टी गत शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया है, मोहंती ने अपना मोबाइल स्विच आफ कर लिया और वह किसी से भी मुलाकात नहीं कर रहे हैं। गत तीन दिनों से वह विशेष रूप से मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। वर्ष 2006 में 26 वर्षीय जर्मन महिला से बलात्कार करने के मामले में बिट्टी को सात वर्ष की सजा हुई थी।


बिट्टी की दादी के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए मोहंती के आवास पर गए डॉ. प्रिय मोहन मोहंती नाम के व्यक्ति ने कहा कि वह (बीबी मोहंती) घटनाक्रमों को लेकर बेफिक्र हैं। वह अपने पुत्र के बारे में मीडिया में आने वाली तमाम खबरों को लेकर थोड़ा भी चिंतित नहीं हैं। इस बीच बिट्टी की एक नजदीकी रिश्तेदार कामिनी पटनायक ने उसका यह कहते हुए बचाव किया कि ‘बिट्टी निर्दोष है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed