फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   The woman who used to cook food at the house of a female head constable attempted suicide

Bikaner: महिला हेड कांस्टेबल के घर खाना बनाने वाली महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर हालत में रेफर

Mon, 30 Dec 2024 09:56 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 30 Dec 2024 09:56 AM IST
सार

Bikaner: चूरू में महिला हेड कांस्टेबल के घर खाना बनाने वाली महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया है। जिसके बाद परिचितों ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, मगर हालत गंभीर होने पर महिला को बीकानेर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
The woman who used to cook food at the house of a female head constable attempted suicide
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सदर थाना के अग्रसेन नगर में रविवार को महिला हेड कांस्टेबल के घर खाना बनाने वाली 34 वर्षीय महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में महिला को उसके परिचितों ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, मगर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बीकानेर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि अग्रसेन नगर निवासी नीतू सैनी घरों में खाना बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। नीतू सैनी एक महिला हेड कांस्टेबल सहित अन्य घरों में खाना बनाना व झाड़ू पोछे का काम करती है। रविवार को नीतू ने किसी बात को लेकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


सूचना पर उसके परिचित ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, कोतवाली थाना के एएसआई लक्ष्मण सिंह, सदर थाना की हेड कांस्टेबल कविता, कांस्टेबल मनोज कुमार, नवीन कुमार सांगवान, सरजीत सिंह अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस महिला हेड कांस्टेबल के घर नीतू खाना बनाती थी, वह भी पहुंच गई। महिला की हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया। इधर, अस्पताल सदर व कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला के पर्चा बयान भी लिए हैं। महिला के साथ हेड कांस्टेबल भी बीकानेर गई हैं। फिलहाल महिला की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed