{"_id":"676e78d726a33d1ad20a3c2a","slug":"rajasthan-what-did-law-minister-arjun-ram-meghwal-apologize-for-know-why-there-was-ruckus-what-did-he-say-now-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किस बात पर मांगी माफी, जानें क्यों मच गया था बवाल, अब क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किस बात पर मांगी माफी, जानें क्यों मच गया था बवाल, अब क्या बोले
Fri, 27 Dec 2024 03:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 27 Dec 2024 03:22 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मीराबाई पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद राजपूत समाज के विरोध के चलते माफी मांगी। उन्होंने कहा, यदि उनके शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे खेद जताते हैं। मेघवाल ने माफी मांगने का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया।
विज्ञापन
अर्जुनराम मेघवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के सीकर जिले में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भक्त शिरोमणी मीराबाई के जीवन पर दिए गए बयान के बाद विवादों में घिरे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुवार रात अपना पक्ष रखा। मेघवाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर मीराबाई के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मीराबाई ने जनमानस में भक्ति भाव का संचार किया है और उनका जीवन भी मीरा से प्रेरित रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि उनके किसी शब्द से मीराबाई के भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगते हैं।
विज्ञापन
साधना के शिखर पर विराजमान भक्त शिरोमणि माँ मीरा के प्रति मेरे मन में अगाध श्रद्धा एव आस्था है।
विज्ञापन विज्ञापन
मेरे किन्ही शब्दों से माँ मीरा के प्रति भक्ति व श्रद्धा भाव रखने वाले श्रद्धालुओं के मन में किसी भी प्रकार से ठेस पहुँची है तो मैं खेद व्यक्त करते हुए माफ़ी माँगता हूँ । pic.twitter.com/Mb32rBiBcA— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) December 26, 2024
गौरतलब है कि 23 दिसंबर को सीकर में एक धार्मिक आयोजन के दौरान दिए गए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस नेताओं सहित कई लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की। विवाद को बढ़ता देख मेघवाल ने माफी का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
मेघवाल कई बार मीरा के भजन गाते हुए देखे गए
मेघवाल ने कहा कि भारतीय भक्ति परंपरा में मां मीरा का स्थान भक्त शिरोमणी का रहा है। मां मीरा ने कृष्ण भक्ति के माध्यम से सम्पूर्ण देश में जनमानस के बीच भक्ति भाव का संचार किया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अपने भजनों के कारण भी अलग पहचान रखते हैं। वे व कई मंचों पर राम, कबीर और मीरा के भजन गाते हुए देखे गए हैं।