फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News: The terror of stray dogs is not stopping, an innocent boy was bitten, child died

Rajasthan News: नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक, ढाई साल के मासूम को नोंच खाया, बच्चे की मौत

Sun, 10 Mar 2024 10:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 10:01 AM IST
सार

Bikaner: शहर के मिलिट्री एरिया में आवारा कुत्तों ने ढाई साल के मासूम को जगह-जगह से काट लिया। बच्चा केंट में बने क्ववार्टर के बाहर खेल रहा था। कुत्ते के काटने से बच्चे के सिर, पेट और पांव में गहरे घाव हो गए हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की माैत हो गई।

विज्ञापन
Rajasthan News: The terror of stray dogs is not stopping, an innocent boy was bitten, child died
आवारा कुत्तों का आतंक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन आवारा कुत्ते शहरवासियों को अपना निशाना बना रहे हैं। हाल ही में मिलिट्री एरिया से एक मामला सामने आया है, जहां आवारा कुत्तों ने ढाई साल के मासूम को जगह-जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

विज्ञापन


बीकानेर आर्मी केंट में बने एक क्वार्टर के बाहर खेल रहे ढाई वर्ष के एक बच्चे को आवारा कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। घर के बाहर खेल रहे महितोश पुत्र ज्योति प्रकाश को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह काट खाया। कुत्ते के काटने की वजह से उसके सिर, पेट और पांव में गंभीर घाव हो गए। आसपास मौजूद जवानों ने बच्चे को कुत्तों के चुंगल से छुड़ाया। गंभीर रूप से जख्मी ढाई वर्षीय महितोश को परिजनों ने पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed