फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News Govt on Alert Over Khejri Save Movement Ministers Rush to Bikaner

खेजड़ी बचाओ आंदोलन: सरकार अलर्ट पर, बड़ी घोषणा की संभावना; जयपुर से मंत्री बीकानेर धरनास्थल के लिए रवाना

Thu, 12 Feb 2026 06:58 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 06:58 PM IST
सार

Bikaner News: खेजड़ी बचाओ आंदोलन पर सरकार अलर्ट हो गई है। जयपुर से मंत्री व नेता रात 8 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। 150 लोग क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। कानून बनने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Rajasthan News Govt on Alert Over Khejri Save Movement Ministers Rush to Bikaner
खेजड़ी बचाओ आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेजड़ी बचाओ आंदोलन को लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। अहम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर से मंत्री और नेता बीकानेर के लिए रवाना हो गए हैं। उनका रात 8 बजे बीकानेर पहुंचने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन

 
बताया गया है कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, मंत्री के.के. बिश्नोई, जसवंत सिंह बिश्नोई और पब्बाराम बिश्नोई जयपुर से रवाना हुए हैं। इन नेताओं की बीकानेर पहुंचकर आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम पर चर्चा की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें- Rajasthan News: ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री भजनलाल से मुलाकात के बाद भी बीकानेर में क्रमिक अनशन
 
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात के बाद भी बीकानेर स्थित बिश्नोई धर्मशाला के सामने करीब एक सौ पचास लोग क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बिश्नोई समाज के संत सच्चिदानंद ने कहा था कि कुल्हाड़ी उनकी भारी है, सर हमारे ज्यादा हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरे राजस्थान के लिए खेजड़ी बचाओ कानून नहीं बनाया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
 
आगामी 17 फरवरी को बीकानेर से कुछ किलोमीटर दूर जुम्बेश्वर महाराज का मेला आयोजित होना है, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना रहती है। आयोजन समिति ने तय किया है कि श्रद्धालु जुम्बेश्वर महाराज के ढोक लगाने के बाद व्रत करने के लिए बीकानेर स्थित विष्णु धर्मशाला पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed