{"_id":"65c06496bd7369bd98089fe3","slug":"rajasthan-news-dead-bodies-of-a-young-man-and-a-girl-found-in-a-car-parked-on-roadside-case-of-love-affair-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: सड़क किनारे खड़ी लग्जरी गाड़ी में मिले युवक-युवती के शव, मामला प्रेम प्रसंग का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: सड़क किनारे खड़ी लग्जरी गाड़ी में मिले युवक-युवती के शव, मामला प्रेम प्रसंग का
Mon, 05 Feb 2024 10:01 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:01 AM IST
सार
Bikaner: जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके के सरदारशहर रोड पर कांकड़ भैरू मंदिर के पास एक लग्जरी गाड़ी में एक युवक-युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
लग्जरी गाड़ी में मिले शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने सरदारशहर रोड पर सड़क के किनारे खड़ी एक लग्जरी गाड़ी में एक युवक-युवती के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी, दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के शीशे तोड़कर युवक-युवती को श्री डूंगरगढ़ सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गाड़ी के नंबर के आधार पर की गई जांच में दोनों की पहचान निनान भादरा निवासी प्रियंका पुत्री प्रताप सिंह व साहूवाला भादरा निवासी संदीप पुत्र पालाराम महरिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। दोनों मृतकों ने जहर का सेवन किया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को मोर्चरी में रखवाया दिया है।
विज्ञापन