फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News: Chaos over deer hunting in Bikaner's Bajju, stones pelted at police station

Rajasthan News: बीकानेर के बज्जू में हिरण शिकार पर बवाल, थाने पर पथराव, सिर्फ गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं समाज

Sun, 02 Mar 2025 08:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Mar 2025 08:42 PM IST
सार

हिरण के शिकार मामले में विश्नोई समाज के भारी आक्रोश के कारण इलाके में तनाव का माहौल है। प्रदर्शनकारियों ने हिरण शिकार के आरोपियों की सार्वजनिक परेड कराने की मांग की। फिलहाल बज्जू में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Chaos over deer hunting in Bikaner's Bajju, stones pelted at police station
मामले को लेकर इकट्ठा हुए समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर जिले के बज्जू इलाके में शनिवार को हिरण के शिकार की घटना सामने आई, जिससे ग्रामीणों और विश्नोई समाज में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने शिकारियों का पीछा कर वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दी। आरोपियों को पकड़ने के बावजूद रविवार को बज्जू थाने के बाहर प्रदर्शन हुआ, जो बाद में हिंसक हो गया। गुस्साई भीड़ ने थाने पर पथराव, तोड़फोड़ और पुलिस वाहनों पर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की सार्वजनिक परेड की मांग की। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर जिले के बज्जू इलाके में हिरण के शिकार की एक बड़ी घटना सामने आई। शनिवार को कुछ शिकारी वाहन में सवार होकर इलाके में पहुंचे और हिरण का शिकार किया। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों और वन्यजीव प्रेमियों ने तुरंत हरकत में आकर शिकारियों का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मुस्तैदी से शिकारी धरे गए
गांव के लोगों और वन्यजीव प्रेमियों ने बहादुरी दिखाते हुए शिकारियों की ओपन जीप का पीछा किया। इस दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया, जिसमें शिकारी भागते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के साहस और पुलिस की सतर्कता से आखिरकार आरोपियों को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान शिकारियों ने भागने के लिए फायरिंग भी की, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के बाहर आक्रोश, प्रदर्शन और पत्थरबाजी
रविवार को मामले को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बज्जू थाने के बाहर उग्र प्रदर्शन किया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आक्रोशित भीड़ ने थाने पर पथराव किया और थाने के बोर्ड के साथ तोड़फोड़ भी की। इतना ही नहीं, पुलिस की गाड़ियों पर भी जमकर पत्थर बरसाए गए। ग्रामीणों की प्रमुख मांग थी कि हिरण शिकार के आरोपियों की सार्वजनिक परेड करवाई जाए। जब पुलिस ने इस पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया, तो प्रदर्शन उग्र हो गया और हालात बेकाबू होते चले गए। गुस्से में लोगों ने बज्जू का मुख्य बाजार बंद करवा दिया और स्टेट हाईवे को भी जाम कर दिया।



विश्नोई समाज का आक्रोश
बज्जू और उसके आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में विश्नोई समाज के लोग रहते हैं, जो वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। हिरण शिकार की घटना के बाद से समाज में जबरदस्त रोष है और आरोपी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।


पुलिस पर दबाव, आरोपियों को कोलायत ले जाने की खबर
सूत्रों के अनुसार, हंगामे के दौरान पुलिस ने हालात संभालने के लिए हिरण शिकार के आरोपियों को कोलायत ले जाने की योजना बनाई। हालांकि, ग्रामीणों की भीड़ के उग्र होने के कारण पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

तनावपूर्ण माहौल, भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद बज्जू में तनाव का माहौल बना हुआ है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा फिलहाल शांत होता नहीं दिख रहा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार समझाइश जारी रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed