फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Youth Congress protests on US Deportation issue police lathicharge and push them many leaders injured

Bikaner: अमेरिका डिपार्ट मुद्दे पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने लाठीचार्ज कर धकेला, कई युवा नेता घायल

Fri, 07 Feb 2025 09:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Feb 2025 09:47 PM IST
सार

अमेरिका से डिपार्ट करते हुए भारतीय नागरिकों के पैरों और हाथों में जंजीर बांधने के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने बीकानेर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

विज्ञापन
Bikaner Youth Congress protests on US Deportation issue police lathicharge and push them many leaders injured
पुलिस ने लाठीचार्ज कर धकेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर जिले में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा हुआ। जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भारत में बढ़ रही बेरोजगारी और अमेरिका में भारतीयों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान जब कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैरिकेटिंग तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों में झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवर कूंकणा ने आरोप लगाया कि देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और दूसरी ओर अमेरिका में देश के लोगों के साथ बदसलूकी हो रही है। लेकिन केंद्र सरकार आंख मूंदें बैठी है, जिसके चलते युवाओं में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मची अफरा-तफरी, कई गिरफ्तार
लाठीचार्ज के कारण मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। प्रदर्शन का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन प्रशासन की दमनकारी नीति के कारण स्थिति बिगड़ गई।

प्रदेश भर में जारी रहेगा आंदोलन
यूथ कांग्रेस ने इस घटना की निंदा करते हुए साफ किया है कि उनका आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा। संगठन के नेताओं ने घोषणा की है कि यह आंदोलन अब पूरे प्रदेश में तेज किया जाएगा और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जारी रहेगा। बीकानेर में हुई इस घटना के बाद प्रदेशभर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और अधिक आक्रामक रुख अपना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed