फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Young man murdered in love affair: tied to a tree and beaten, three accused rounded up

Bikaner News: प्रेम-प्रसंग में युवक की पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी हिरासत में; जानें

Tue, 24 Jun 2025 04:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Jun 2025 04:24 PM IST
सार

Bikaner: जब ग्रामीणों ने खेत में राजूराम का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जसरासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

विज्ञापन
Bikaner: Young man murdered in love affair: tied to a tree and beaten, three accused rounded up
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के बादनू गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवक की पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजूराम मेघवाल के रूप में हुई है, जो गांव के ही नानूराम मेघवाल के खेत में मजदूरी करता था।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजूराम का गांव की एक विवाहित महिला से कथित तौर पर अवैध संबंध था। सोमवार देर रात वह नशे की हालत में महिला से मिलने उसके घर पहुंचा, जहां महिला का पति और अन्य लोग पहले से मौजूद थे। उन्होंने राजूराम को पकड़ लिया और उसे खेत में ले जाकर एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद लाठियों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के दौरान जब राजूराम बेहोश हो गया, तो आरोपियों ने उसके मुंह में पानी डालकर उसे होश में लाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी में दो फाड़, पूर्व मंत्री औैर अन्य नेताओं पर आरोप


मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने खेत में राजूराम का शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जसरासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों राजूराम, मनोज और सीताराम को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed