फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   UTB nurses gheraoed the house of the Union Minister and protested in Bikaner

Bikaner News: यूटीबी नर्सेज ने केंद्रीय मंत्री के घर का किया घेराव, जमकर किया प्रदर्शन; जानें मामला

Thu, 23 Jan 2025 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2025 10:13 PM IST
सार

बीकानेर जिले में लगभग 500 यूटीबी नर्सेज कार्यरत है। स्थाई भर्ती पूर्ण होने के बाद पीबीएम में कार्यरत 80 के लगभग यूटीबी नर्सिंग स्टाफ को पीबीएम सुप्रीडेंट ऑफिस से कार्यमुक्त करके सीएमएचओ के अधीन भेजा दिया गया है। सीएमएचओ अधीन उन्हें रिक्त पदों पर भी समायोजित नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
UTB nurses gheraoed the house of the Union Minister and protested in Bikaner
यूटीबी नर्सेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीबीएम अस्पताल से हटाए गए यूटीबी नर्सों का विरोध प्रदर्शन अब उग्र होता जा रहा है। अपनी बहाली की मांग को लेकर नर्सों ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री के आवास का घेराव कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जाहिर की। इससे पहले, नर्सेज ने कई दिनों तक पीबीएम अस्पताल परिसर में धरना दिया, लेकिन जब उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो उन्होंने संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


यूटीबी नर्सेज के धन्नाराम नेण का कहना है एक तरफ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए तो चिकित्सालय बनवा रही है, दूसरी और इसके लिए मेन पावर की भी आवश्यकता भी जरूरी है। नर्सेज का कहना है कि उन्होंने कोरोना जैसुमहामारी के समय अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा दी थी, लेकिन अब सरकार ने उन्हें अनदेखा कर दिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में नर्सेज केंद्रीय मंत्री के घर के बाहर जमा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


बीकानेर जिले में लगभग 500 यूटीबी नर्सेज कार्यरत है। स्थाई भर्ती पूर्ण होने के बाद पीबीएम में कार्यरत 80 के लगभग यूटीबी नर्सिंग स्टाफ को पीबीएम सुप्रीडेंट ऑफिस से कार्यमुक्त करके सीएमएचओ के अधीन भेजा दिया गया है। सीएमएचओ अधीन उन्हें रिक्त पदों पर भी समायोजित नहीं किया जा रहा है। नर्सेज के रिक्त पदों पर समायोजन करने और नए पद सृजित करने और कार्यावधि बढ़ाने को लेकर नर्सेज एसोसिएशन के नेता धन्ना राम नेण, भवानी, अनिल प्रजापत खेतप्रकाश राजपुरोहित ओमप्रकाश चौधरी मंदीप सिंह पडिहार और रमन मीणा ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को अपनी पीड़ा बताई। जहां उन्हें ये आश्वासन मिला कि जल्द ही कोई सकारात्मक प्रकिया सरकार की तरफ से की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed