{"_id":"69ff236f0e876bb3af0d309b","slug":"bikaner-uproar-at-pbm-hospital-over-remarks-on-maharana-pratap-nursing-staff-member-made-to-apologize-bikaner-news-c-1-1-noi1354-4259577-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: महाराणा प्रताप पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से पीबीएम अस्पताल में बवाल, नर्सिंगकर्मी ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: महाराणा प्रताप पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से पीबीएम अस्पताल में बवाल, नर्सिंगकर्मी ने मांगी माफी
Sat, 09 May 2026 07:04 PM IST
बीकानेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 07:04 PM IST
सार
पीबीएम अस्पताल के एक नर्सिंगकर्मी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट को लेकर शनिवार को भारी बवाल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही कई लोग अस्पताल पहुंच गए और विरोध जताया।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पीबीएम अस्पताल के नर्सिंगकर्मी ने मांगी माफी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में शनिवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब 16 नंबर ओपीडी में तैनात एक नर्सिंगकर्मी द्वारा सोशल मीडिया पर महाराणा प्रताप को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने का मामला सामने आया। पोस्ट वायरल होते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और नर्सिंगकर्मियों के साथ-साथ हिंदूवादी संगठनों में भारी रोष फैल गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है, जिसमें संबंधित नर्सिंगकर्मी ने महाराणा प्रताप को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी। आरोप है कि पोस्ट में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। देखते ही देखते पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और मामला तेजी से फैल गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Alwar News: कूलर में उतरे करंट ने छीनी मासूम की जिंदगी, खदाना मोहल्ले में 10 वर्षीय अंश सैनी की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही कई नर्सिंगकर्मी और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग सीधे पीबीएम अस्पताल की 16 नंबर ओपीडी पहुंच गए। यहां संबंधित नर्सिंगकर्मी को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। माहौल इतना गरमा गया कि ओपीडी क्षेत्र में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि मामला बढ़ता देख संबंधित नर्सिंगकर्मी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मौके पर ही माफी मांग ली। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। हालांकि घटना के बाद अस्पताल परिसर में पूरे दिन इस मामले की चर्चा होती रही।
सूत्रों के अनुसार कुछ संगठनों ने इस मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग भी उठाई है। वहीं अस्पताल प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।