{"_id":"6854e7df06756d084308e604","slug":"bikaner-triple-murder-mystery-50-lakhs-swindled-on-pretext-of-tantra-mantra-8-arrested-including-tantrik-baba-bikaner-news-c-1-1-noi1354-3080037-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: ठगी और ट्रिपल मर्डर केस में तांत्रिक समेत आठ गिरफ्तार, अन्य राज्यों से तार जुड़े होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: ठगी और ट्रिपल मर्डर केस में तांत्रिक समेत आठ गिरफ्तार, अन्य राज्यों से तार जुड़े होने की आशंका
Fri, 20 Jun 2025 01:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
बीकानेर
बीकानेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:22 PM IST
सार
बीकानेर पुलिस ने बीते दिनों तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और तिहरे मर्डर का पर्दाफाश कर तांत्रिक बाबा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि इस रैकेट के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। आने वाले दिनों में इस पूरे नेटवर्क को लेकर और भी बड़े खुलासे संभव हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विस्तार
जिले के खाजूवाला क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और ट्रिपल मर्डर के मामले में एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। बीकानेर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और बताया कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में तेलंगाना निवासी मुख्य आरोपी बी. शिवा उर्फ तांत्रिक बाबा सहित अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरोह ने पहले 50 हजार से 1 लाख तक की राशि को तांत्रिक क्रिया के जरिए डबल करके दिखाया और पीड़ितों का विश्वास जीत लिया। इसके बाद उन्हें बड़े निवेश के लिए उकसाया गया और इसी क्रम में कुल 50 लाख रुपयों की ठगी की गई।
विज्ञापन
इस विश्वासघात का अंत हत्या से हुआ। आरोपियों ने पीड़ितों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनकी हत्या कर दी ताकि साजिश का राज न खुल सके। यह घटना एक ट्रिपल मर्डर में तब्दील हो गई, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस ठगी रैकेट में सलमान नामक आरोपी ने 50 लाख की राशि में से 40 लाख स्वयं रख लिए थे, जो पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। वहीं उसके साथी मुस्ताक से 10 लाख की नकदी जब्त की गई है। इसके अलावा यूपी और दिल्ली नंबर की दो कारें भी जब्त की गई हैं, जिनका उपयोग वारदातों में किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Ajmer News: अपहरण और नृशंस हत्या का खुलासा, पुलिस ने नागौर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश जारी
इस जघन्य अपराध के खुलासे के लिए बीकानेर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था, जिसमें एएसपी कैलाश सांधु, सीओ अमरजीत सिंह चावला, साइबर सेल, खाजूवाला थाना पुलिस और अन्य थाना प्रभारी शामिल रहे। यूपी के आजमगढ़ और बनारस पुलिस का भी मामले का खुलासा करने में सहयोग लिया गया। एसपी सागर ने बताया कि अभी मामले की जांच जारी है और कई अन्य कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।
पुलिस को शक है कि इस रैकेट के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। आने वाले दिनों में इस पूरे नेटवर्क को लेकर और भी बड़े खुलासे संभव हैं। फिलहाल बीकानेर पुलिस इस ट्रिपल मर्डर और ठगी के सनसनीखेज मामले की गहराई से जांच कर रही है।