{"_id":"6a16c73b14b1fb10600fcafd","slug":"bikaner-nsui-protests-against-neet-paper-leak-road-blocked-outside-dungar-college-bikaner-news-c-1-1-noi1354-4328017-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: नीट पेपर लीक मामले पर NSUI का प्रदर्शन, सड़क जाम कर एनटीए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: नीट पेपर लीक मामले पर NSUI का प्रदर्शन, सड़क जाम कर एनटीए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Wed, 27 May 2026 05:51 PM IST
बीकानेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 05:51 PM IST
सार
बीकानेर में एनएसयूआई ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने सड़क जाम कर निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई ने बीकानेर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष हरिराम गोदारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डूंगर महाविद्यालय के सामने सड़क जाम कर केंद्र सरकार और एनटीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी के बीच वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों से समझाइश कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर रोष जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही एनटीए को बैन करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आसाराम को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत: नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद बरकरार; अब करना होगा सरेंडर
हरिराम गोदारा ने कहा कि देशभर के 18 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और तैयारी के साथ परीक्षा दी थी लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छात्रों का भरोसा तोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताएं सरकार की विफलता को दर्शाती हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के कारण छात्र मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।