{"_id":"66e5998e0cf93af6d5079bd6","slug":"bikaner-news-will-rajasthan-become-the-first-state-with-one-state-one-election-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: क्या राजस्थान बनेगा वन स्टेट-वन इलेक्शन वाला पहला राज्य? जानिए केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: क्या राजस्थान बनेगा वन स्टेट-वन इलेक्शन वाला पहला राज्य? जानिए केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा
Sat, 14 Sep 2024 07:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 14 Sep 2024 07:41 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में संकेत दिए कि भाजपा सरकार राजस्थान में 'वन स्टेट वन इलेक्शन' फॉर्मूला लागू करने की तैयारी कर रही है। इससे बार-बार आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्यों में हो रही रुकावटों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
पत्रकारवर्ता करते केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा सरकार राजस्थान में 'वन स्टेट वन इलेक्शन' वाला फॉर्मूला लागू करने की पूरी तैयारी में है। ऐसे संकेत केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिए हैं। उन्होंने बीकानेर प्रवास के दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' के मुद्दे को लेकर गंभीर है। इसे लागू करके बार-बार आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्यों में हो रही रुकावटों को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रामनाथ कोविद की अध्यक्षता में बनी कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। 'वन नेशन वन इलेक्शन' हमारे विचार में है। इसके तहत हम चाहते हैं कि नगर पालिकाओं, नगर निगमों के चुनाव के चुनाव एक साथ हो जाएं। बार-बार चुनावों के चलते आचार संहिता लागू होने से राज्य का विकास प्रभावित होता है।
विज्ञापन
हम वन स्टेट-वन इलेक्शन के पर काम कर रहे हैं। राजस्थान में जल्द वन स्टेट वन इलेक्शन वाला फॉर्मूला लागू होगा। ऐसे में कई नगर निकायों में नवंबर में कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इसके बाद माना जा रहा है कि सरकार इनके कार्यकाल को बढ़ाकर वहां प्रशासक नियुक्त करेगी। इसके लिए सरकार के स्तर पर बातचीत भी चल रही है और मंथन भी हो रहा है। निकट भविष्य में इसकी घोषणा भी हो सकती है।
विज्ञापन