{"_id":"679b0c4993dd6a743a0da595","slug":"bikaner-news-sog-caught-three-candidates-cheating-in-high-court-ldc-exam-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: हाईकोर्ट एलडीसी पेपर लीक, तीन अभ्यर्थियों को SOG ने पकड़ा, ब्लूटूथ के जरिए कर रहे थे नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: हाईकोर्ट एलडीसी पेपर लीक, तीन अभ्यर्थियों को SOG ने पकड़ा, ब्लूटूथ के जरिए कर रहे थे नकल
Thu, 30 Jan 2025 10:51 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 30 Jan 2025 10:51 AM IST
सार
राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा 2022 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीकानेर से तीन अभ्यर्थियों द्रोपती सिहाग, उमेश तंवर और राकेश कस्वां को गिरफ्तार किया है। इन पर ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से परीक्षा में नकल कर सरकारी नौकरी पाने की साजिश रचने का आरोप है।
विज्ञापन
नकल के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा 2022 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीकानेर से तीन अभ्यर्थियों द्रोपती सिहाग, उमेश तंवर और राकेश कस्वां को दबोचा है। इन पर परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिए नकल कर सरकारी नौकरी हासिल करने की कोशिश का आरोप है।
विज्ञापन
एसओजी की जांच में सामने आया है कि इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड पोरव कालेर था, जिसने गिरफ्तार अभ्यर्थियों को पहले ही पेपर पढ़ा दिया था। इसके बाद परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से उन्हें उत्तर बताए गए। एसओजी की टीम इस घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह बड़े स्तर पर परीक्षाओं में धांधली कर अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियां दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा था।
विज्ञापन
बीकानेर के रहने वाले इन अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। यदि इनके खिलाफ आरोप साबित होते हैं, तो परीक्षा में इनकी उम्मीदवारी रद्द होने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। एसओजी की इस कार्रवाई के बाद परीक्षा प्रणाली में धांधली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यह मामला भर्ती परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों की गंभीरता को उजागर करता है।
विज्ञापन