फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Slogans Raised in Front of CJI BR Gavai Lawyers Express Dissatisfaction Over Demand for HC Bench

Rajasthan News: बीकानेर में CJI बीआर गवई के सामने गूंजे नारे, वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच की मांग पर जताई नाराजगी

Sun, 21 Sep 2025 09:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Sep 2025 09:45 PM IST
सार

Bikaner News: सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीश और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान वकीलों ने ‘वी वांट हाईकोर्ट’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस अप्रत्याशित विरोध ने कार्यक्रम का माहौल गर्मा दिया।
 

विज्ञापन
Bikaner News: Slogans Raised in Front of CJI BR Gavai Lawyers Express Dissatisfaction Over Demand for HC Bench
हंगामा होने पर माइक पर वापस लौटे सीजेआई बीआर गवई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय का सभागार शनिवार को उस समय गहमागहमी का केंद्र बन गया, जब मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई के संबोधन के बाद वकीलों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। वकीलों की मांग थी कि बीकानेर में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित की जाए।

विज्ञापन

 
यह कार्यक्रम संविधान के 75 वर्ष और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान विषय पर आयोजित था। इसमें बड़ी संख्या में वकील शामिल हुए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई वकीलों को सीटें न मिलने के कारण सीढ़ियों पर बैठना पड़ा। वकीलों को उम्मीद थी कि सीजेआई अपने संबोधन में बीकानेर हाईकोर्ट बेंच पर कोई ठोस घोषणा करेंगे। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो माहौल अचानक बदल गया और नाराजगी नारेबाजी में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

 
न्यायाधीशों और कानून मंत्री की मौजूदगी में गूंजे नारे
सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीश और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान वकीलों ने ‘वी वांट हाईकोर्ट’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस अप्रत्याशित विरोध ने कार्यक्रम का माहौल गर्मा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘राज्य सरकार के प्रस्ताव पर निर्भर हाईकोर्ट बेंच’
नारेबाजी के बीच सीजेआई बीआर गवई दोबारा माइक पर लौटे और कहा कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का अधिकार सीधे सुप्रीम कोर्ट के पास नहीं है, बल्कि यह राज्य सरकार के प्रस्ताव पर निर्भर करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे पर वे राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से बातचीत करेंगे और आने वाले नए सीजेआई के समक्ष भी इसे उठाएंगे।



यह भी पढ़ें- Jaipur News: फर्जी कंपनियां खोलकर निवेशकों संग 50 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़, SOG ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार
 
वर्षों से चल रहा आंदोलन
बीकानेर के अधिवक्ता कई वर्षों से हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ता हर महीने की 18 तारीख को कार्य बहिष्कार कर अपनी मांग दर्ज कराते हैं। वकीलों का कहना है कि बीकानेर से जयपुर और जोधपुर की दूरी बहुत अधिक है, जिससे आमजन को न्याय पाने में कठिनाई होती है।
 
बार एसोसिएशन ने की शांति की अपील
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने नारेबाजी कर रहे वकीलों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब देश के मुख्य न्यायाधीश ने स्वयं आश्वासन दिया है, तो उस पर भरोसा रखना चाहिए और धैर्य से आगे की प्रक्रिया का इंतजार करना चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बीकानेर में हाईकोर्ट बेंच की मांग केवल अधिवक्ताओं की ही नहीं, बल्कि आमजन की जरूरत भी है, जो वर्षों से न्यायिक सुविधा की आस लगाए बैठा है।

यह भी पढ़ें- लिव-इन रिलेशनशिप का ऐसा अंत: खिड़की की ओर देखते ही खिसकी पैरों तले जमीन... फिर लाश से लिपटकर खूब रोई प्रेमिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed