फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Rohit Godara gang's henchman and criminal carrying a reward of Rs 40 thousand arrested

Bikaner News: रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा 40 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 6 पिस्टल 10 कारतूस बरामद

Thu, 18 Apr 2024 09:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 18 Apr 2024 09:57 PM IST
सार

आरोपी से मिली जानकारी के बाद उसके तीन साथियों चेतन सिंह, करण राजपुरोहित और गौरव पालीवाल को भी बीकानेर में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Bikaner News: Rohit Godara gang's henchman and criminal carrying a reward of Rs 40 thousand arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 पिस्टल और दस कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा माधव पारीक यहां हत्या का प्रयास करने सहित कई मामलों में वांछित था और वह पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। बीकानेर पुलिस को इनपुट मिला था कि यह इनामी बदमाश पश्चिमी बंगाल में सिलीगुड़ी में इन दिनों फरारी काट रहा है। बीकानेर पुलिस की टीम सिलीगुड़ी पहुंची और संभावित इलाके में घर-घर जाकर आरोपी का पता लगाया और वहां एक मकान से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


इस आरोपी से प्राथमिक पूछताछ में सामने आने पर पुलिस ने इसके तीन साथियों चेतन सिंह, करण राजपुरोहित और गौरव पालीवाल को भी बीकानेर में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 6 पिस्टल और दस कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed