{"_id":"66084099105b3336570ae672","slug":"bikaner-news-rahul-who-made-fake-passport-of-gangster-rohit-godara-arrested-from-uttarakhand-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: गैंगस्टर रोहित गोदारा का फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला राहुल उत्तराखंड से गिरफ्तार, दस्तावेज जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: गैंगस्टर रोहित गोदारा का फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला राहुल उत्तराखंड से गिरफ्तार, दस्तावेज जब्त
Sat, 30 Mar 2024 10:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 30 Mar 2024 10:11 PM IST
सार
गैंगस्टर रोहित गोदारा पवन नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाने के बाद से ही फरार चल रहा है। आरोपी के कब्जे से कई पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का फर्जी आईडी पर पासपोर्ट बनाने वाले युवक राहुल को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी के कब्जे से कई पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड भी बरामद हुए हैं। महाजन पुलिस ने पुरानी दिल्ली निवासी आरोपी राहुल को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि राहुल सालों से फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनाने का धंधा कर रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर ये पता लगाने में जुटी है कि उसने कुछ और गैंगस्टर या संदिग्धों के इस तरह से फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट तो तैयार नहीं किए हैं।
विज्ञापन
गैंगस्टर रोहित गोदारा पवन नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाने के बाद से ही फरार चल रहा है। रोहित गोदारा पर रंगदारी, हत्या, फिरौती के लिए हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। रोहित गोदारा कई आपराधिक मामलों में वांछित है।
विज्ञापन