{"_id":"68aee55481f9656a0c0e57e4","slug":"bikaner-news-prisoner-made-video-of-central-jail-case-goes-viral-raises-questions-on-jail-security-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: कैदी ने वीडियो बनाकर कराई सेंट्रल जेल की सैर, सोशल मीडिया पर छाया मामला, जेल सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: कैदी ने वीडियो बनाकर कराई सेंट्रल जेल की सैर, सोशल मीडिया पर छाया मामला, जेल सुरक्षा पर उठे सवाल
Wed, 27 Aug 2025 04:31 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 27 Aug 2025 04:31 PM IST
सार
बीकानेर सेंट्रल जेल में पांच साल पहले शूट किया गया वीडियो अब वायरल हो गया है। तीन दिन पहले वायरल हुए इस वीडियो ने जेल सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरहाल मामले में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
सेंट्रल जेल, बीकानेर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीकानेर केंद्रीय कारागार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी आम जगह का नहीं बल्कि जेल की चारदीवारी के भीतर का है, जहां मोबाइल ले जाना सख्त मना है। वायरल वीडियो में हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी राममेहर जेल के अंदर का दृश्य दिखा रहा है। वीडियो सामने आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि वीडियो में दिख रहा शख्स हत्या के आरोप में सजा काट रहा बंदी राममेहर उर्फ धोलू जाट है। वह हांसी के पुरिया ढाणी का रहने वाला है। आरोपी वर्ष 2015 में हत्या के मामले में चूरू जेल में बंद हुआ था। 29 नवंबर 2018 से 9 जनवरी 2020 तक वह बीकानेर केंद्रीय कारागार में रहा और जमानत पर छूटने के बाद गंगानगर और चित्तौड़गढ़ जेलों में भी रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Udaipur News: निजी स्कूल की छात्रा को जिम ट्रेनर ने बनाया शिकार, आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
विज्ञापन
अब वह किसी भी जेल में निरुद्ध नहीं है। यानी जिस बंदी ने जेल में वीडियो बनाया था, वह अब जेल से बाहर है और यह वीडियो 24 अगस्त 2025 को किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद से ही जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि जेल के भीतर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध है। ऐसे में जेल के भीतर मोबाइल का मिलना और उसका वीडियो बनाकर बाहर आना जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सीधे सवाल खड़ा करता है। यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि जेल सुरक्षा में बड़ी चूक है।
जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने कहा कि वीडियो 2020 का है और यह कानूनन अपराध है। उन्होंने यह भी माना कि सवाल यह है कि जब जेल के भीतर मोबाइल तक नहीं जाना चाहिए, तो यह मोबाइल वहां कैसे पहुंचा और किसकी मिलीभगत थी। हालांकि वीडियो पुराना है लेकिन इसने वायरल होते ही जेल प्रशासन की नींद उड़ा दी है। अब लोग सोशल मीडिया पर यह सवाल उठा रहे हैं कि अगर जेल की चारदीवारी के भीतर से वीडियो बाहर आ सकता है तो कैदियों तक और क्या-क्या पहुंच सकता है।