फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Pink bus service will start soon in Bikaner, Municipal Corporation took initiative for the women

Bikaner News : बीकानेर में जल्द ही शुरू होगी पिंक बस सेवा, महिलाओं की विशेष जरूरतों के लिए नगर निगम ने की पहल

Wed, 25 Sep 2024 09:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 09:46 PM IST
सार

महिलाओं की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बीकानेर नगर निगम जल्दी ही पिंक बस सेवा की शुरुआत करने जा रहा है, जिसमें महिलाओं को न सिर्फ शौचालय की सुविधा मिलेगी, बल्कि सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, ड्रेसिंग रूम, बच्चों की फीडिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। 

विज्ञापन
Bikaner News: Pink bus service will start soon in Bikaner, Municipal Corporation took initiative for the women
महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर नगर निगम जल्द ही महिलाओं के लिए एक अनोखी पिंक बस सेवा की शुरुआत करने जा रहा है, जो महिलाओं की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। नगर निगम की यह पहल राजस्थान में अपने आप में पहली होगी, जिसमें महिलाओं को न सिर्फ शौचालय की सुविधा मिलेगी, बल्कि सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, ड्रेसिंग रूम, बच्चों की फीडिंग जैसी  सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। 84 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही इन बसों को शहर के प्रमुख बाजारों और उन स्थानों पर तैनात किया जाएगा, जहां शौचालय की सुविधा नहीं है।

विज्ञापन


शहर के व्यस्ततम इलाकों में तैनात इन बसों का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि महिलाएं शौचालय का उपयोग मुफ्त में कर सकेंगी, जबकि अन्य सुविधाओं के लिए नाममात्र का शुल्क देना होगा। बीकानेर की प्रथम नागरिक महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने बताया कि एक महिला होने के नाते उन्होंने इस बात को महसूस किया कि आमतौर पर शहर के व्यस्ततम इलाकों में महिलाओं के लिए शौचालय या अन्य सुविधाएं नहीं होतीं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह पिंक बस सेवा की शुरुआत की है।
विज्ञापन


महापौर ने बताया कि आज भी कई सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं होती, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के लिए सभी सुविधाओं से लैस यह बस शहर के व्यस्ततम बाजारों में तैनात रहेगी। महापौर की इस पहल का शहर में व्यापक स्तर पर स्वागत हो रहा है, क्योंकि इससे बाजारों में आने वाली महिलाओं को अब स्वच्छता और सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह परियोजना बीकानेर में महिलाओं की स्वच्छता और सुरक्षा को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आमतौर पर बड़े मॉल या मार्केट में टॉयलेट्स बने हुए होते हैं लेकिन उनकी गंदगी के कारण महिलाएं ऐसे टॉयलेट्स का उपयोग नहीं कर पातीं ऐसे में इस प्रोजेक्ट के शुरू होने पर बाजारों में खरीदारी करने वाली महिलाओं को इन समस्याओं से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed