फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Phulsa serves paan wearing gold ornaments, Relished by Former Vice President and Top Ministers

Bikaner News: सोने से लदकर पान लगाते हैं फूलसा, देश के पूर्व उपराष्ट्रपति सहित कई मंत्री चख चुके हैं स्वाद

Fri, 23 May 2025 11:28 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 23 May 2025 11:28 AM IST
सार

शहर के सट्टा बाजार में पान की दुकान लगाने वाले फूलसा करीब 400 ग्राम सोने के गहने पहनकर पान बेचते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीकानेर दौरे पर फूलसा ने कहा कि मोदी ने बहुत कुछ किया है, खासकर पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था।

विज्ञापन
Bikaner News: Phulsa serves paan wearing gold ornaments, Relished by Former Vice President and Top Ministers
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों बीकानेर में एक पान वाले की चर्चा जोरों पर है। नाम है फूलचंद सेवग, जिन्हें लोग प्यार से 'फूलसा' कहते हैं। खास बात यह है कि फूलसा 40 लाख रुपये के करीब 400 ग्राम सोने के गहने पहनकर पान बेचते हैं। उनके कानों में कर्णफूल, हाथों में कड़ा, उंगलियों में अंगूठियां और गले में मोटी चेन रहती है। यही नहीं, इन गहनों को पहनकर वे पूरे शौक और अंदाज से पान लगाते हैं, जिसे देखने देश-विदेश से लोग आते हैं।

विज्ञापन


बीकानेर के सट्टा बाजार में स्थित मूलसा फूलसा पान दुकान करीब 92 साल पुरानी है। इसे पहले फूलचंद के पिता और चाचा चलाते थे। अब फूलचंद और उनके भाई के बेटे इस दुकान को संभाल रहे हैं। सुबह 5 से रात 3 बजे तक खुली रहने वाली इस दुकान पर चॉकलेट, किमाम, मीठा और चटनी पान जैसी पांच खास वैरायटी मिलती हैं, जिनकी कीमत 15 से 20 रुपये तक है।
विज्ञापन


फूलचंद की लोकप्रियता का आलम यह है कि भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति और कई मंत्री भी उनके पान का स्वाद ले चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीकानेर दौरे पर फूलसा ने कहा कि मोदी ने बहुत कुछ किया है, खासकर पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था। उन्होंने बीकानेर की स्थानीय समस्याओं को हल करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलसा का मानना है कि सिगरेट और गुटखा जहर है, जबकि पान अमृत है। उनका अंदाज, शौक और मेहनत बीकानेर की संस्कृति की खास पहचान बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed