फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Khachariyawas made serious allegations against the government in blast case, termed NHAI corrupt

Bikaner News : टैंकर ब्लास्ट मामले में खाचरियावास ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, NHAI को भ्रष्ट करार दिया

Sat, 21 Dec 2024 09:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 09:45 PM IST
सार

जयपुर टैंकर ब्लास्ट मामले में पूर्व परिवहन मंत्री ने एनएचएआई को सबसे भ्रष्ट संस्था करार देते हुए केंद्रय सड़क परिवहन मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने मामले में केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
 

विज्ञापन
Bikaner News: Khachariyawas made serious allegations against the government in blast case, termed NHAI corrupt
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में हुई दुखांतिका को लेकर पूर्व परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बीकानेर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस घटना के लिए एनएचएआई और टोल कंपनी की लापरवाही जिम्मेदार है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


खाचरियावास ने एनएचएआई को सबसे भ्रष्ट संस्था करार देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। खाचरियावास ने दावा किया कि यदि टोल कंपनी ने शर्तों का पालन किया होता और कट को बंद नहीं किया जाता तो इस दुर्घटना से बचा जा सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने टोल कंपनी और एनएचएआई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पूर्व मंत्री ने सवाल किया कि दुर्घटना के बाद बना जाम कब खत्म होगा, उन्होंने स्थानीय प्रशासन की भूमिका को लेकर हादसे की जिम्मेदारी तय करने की बात कही। 

उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें फिल्मी कलाकारों की तरह व्यवहार करना बंद करना चाहिए वे घटना स्थल पर जाकर फोटो शूट करवा रहे हैं, जबकि उन्हें मामले कि जांच करवानी चाहिए ताकि पीड़ितों को इंसाफ मिल सके। खाचरियावास ने कहा कि जब तक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed