फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Kalyugi son stabbed his parents and sister with knives, the young man is mentally depressed

Bikaner News: बेटे ने मां-बाप और बहन को चाकुओं से गोदा, मानसिक रूप से अवसादग्रस्त है युवक

Sun, 05 May 2024 03:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 05 May 2024 03:21 PM IST
सार

मानसिक रूप से परेशान युवक पर अवसाद इस कदर हावी हो गया कि उसने अपने माता-पिता और बहन को चाकुओं से गोद डाला। घटना आज सवेरे की है। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bikaner News: Kalyugi son stabbed his parents and sister with knives, the young man is mentally depressed
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसिक अवसाद से गुजर रहे एक युवक ने अपने मां-बाप और बहन को चाकुओं से गोद डाला। अल सुबह हुई इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। आस-पड़ोस के लोगों ने तीनों को गंभीर अवस्था में पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। 

विज्ञापन


जेएनवीसी थाना क्षेत्र पुलिस ने आरोपी लक्षित टाक को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेएनवीसी निवासी राकेश, उसकी पत्नी और बेटी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। राकेश की छाती में चाकू से वार किए गए हैं, जबकि उसकी पत्नी के पेट में और बेटी के गले पर गहरे जख्म हैं।
विज्ञापन


आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि राकेश का पुत्र लक्षित टाक मानसिक रूप से परेशान है तथा उसका इलाज भी चल रहा है। उसने किस बात को लेकर यह हमला किया, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed