{"_id":"6756752d5111fe062005c53c","slug":"bikaner-news-history-of-indian-cinema-reflected-in-the-exhibition-hand-made-posters-became-main-attraction-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News : प्रदर्शनी में दिखी सिनेमा के स्वर्णिम इतिहास की झलक, हाथ से बने पोस्टर बने मुख्य आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News : प्रदर्शनी में दिखी सिनेमा के स्वर्णिम इतिहास की झलक, हाथ से बने पोस्टर बने मुख्य आकर्षण
Mon, 09 Dec 2024 10:12 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:12 AM IST
सार
स्टेशन रोड स्थित राजमाता सुदर्शना कला दीर्घा में नौशाद एकेडमी ऑफ हिंदुस्तानी संगीत और अमन कला केंद्र बीकानेर की ओर से ओल्ड फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी व फिल्म संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी दो दिन चलेगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौशाद एकेडमी ऑफ हिंदुस्तानी संगीत और अमन कला केंद्र द्वारा आयोजित ओल्ड फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी और फिल्म संगीत कार्यक्रम ने भारतीय सिनेमा के इतिहास को जीवंत कर दिया। यह प्रदर्शनी बीकानेर के स्टेशन रोड स्थित राजमाता सुदर्शना कला दीर्घा में आयोजित की गई, जहां सिनेप्रेमियों ने दुर्लभ और ऐतिहासिक पोस्टरों के माध्यम से भारतीय सिनेमा की समृद्ध विरासत को नजदीक से देखा।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में 1935 से लेकर वर्तमान तक की फिल्मों के दुर्लभ पोस्टर प्रदर्शित किए गए हैं। इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण पुराने समय के हाथ से बने पोस्टर रहे, जो सिनेमा की समृद्ध विरासत और कला के ऐतिहासिक पहलुओं को दर्शाते हैं।प्रदर्शनी में बॉलीवुड के साथ-साथ क्षेत्रीय फिल्मों के पोस्टर भी शामिल थे, जिनमें से कई पोस्टर दुर्लभ और संग्रहणीय माने जाते हैं।
विज्ञापन
कला केंद्र हर साल इस प्रकार की प्रदर्शनी आयोजित करता है, जिसका उद्देश्य कलाप्रेमियों और सिनेमा के शौकीनों को भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम इतिहास से परिचित कराना है।आयोजकों के अनुसार यह प्रदर्शनी न केवल फिल्मों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाती है, बल्कि युवा पीढ़ी को सिनेमा के विकास और इसके रचनात्मक पहलुओं के प्रति जागरूक भी करती है। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया और पुराने पोस्टरों के जरिए भारतीय सिनेमा के इतिहास को नजदीक से जानने का अवसर प्राप्त किया।
विज्ञापन