{"_id":"676264f90937ccafcd0761c7","slug":"bikaner-news-girl-student-kidnapped-and-raped-outside-school-suspicious-car-seen-in-cctv-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News : छात्रा को स्कूल के बाहर से अगवा कर किया दुष्कर्म, सीसीटीवी में नजर आई संदिग्ध कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News : छात्रा को स्कूल के बाहर से अगवा कर किया दुष्कर्म, सीसीटीवी में नजर आई संदिग्ध कार
Wed, 18 Dec 2024 11:30 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:30 AM IST
सार
खाजूवाला थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विस्तार
बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके में स्कूल के सामने से छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के दौरान अपहरण के लिए इस्तेमाल की गई कार स्कूल के बाहर एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें दुष्कर्मी छात्रा को स्कूल के बाहर से ही अगवा करके ले गया और बाद में अपने मकान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने इस संबंध में खाजूवाला थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को बालिका स्कूल के लिए घर से निकली थी। इस दौरान तीन पावली निवासी भीम नायक स्कूल के बाहर से उसका अपहरण करके ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी जब देर तक वापस घर नहीं पहुंची तो उन्होंने उसकी तलाश की। तलाशी के दौरान जब बेटी मिली तो वह बेहद घबराई हुई थी। उसने पूरी घटना के बारे में बताया। बेटी की आपबीती सुनकर उसके परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में नामजद केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच डीवाईएसपी अमरजीत चावला कर रहे हैं। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। नाबालिग पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है लेकिन फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन