{"_id":"676d57cbd10d47ee4f05e046","slug":"bikaner-news-gangster-lawrence-bishnoi-s-posters-were-waved-in-khejri-bachao-andolan-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: खेजड़ी बचाओ आंदोलन में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के पोस्टर लहराए, अब पुलिस कर रही युवकों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: खेजड़ी बचाओ आंदोलन में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के पोस्टर लहराए, अब पुलिस कर रही युवकों की पहचान
Thu, 26 Dec 2024 06:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:49 PM IST
सार
गैंगस्टर लॉरेंस का पोस्टर लहराने की घटना को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ऐसा करने वाले युवकों की पहचान कर रही है, साथ ही ऐसा करने के पीछे की मंशा का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
आंदोलन में लहराए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर में सोलर कंपनियों द्वारा खेजड़ी के पेड़ों की कटाई की जा रही है। इसके विरोध में सर्व समाज ने बंद आंदोलन किया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। पेड़ों की कटाई के विरोध में कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे कुछ युवकों ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फोटो वाले बैनर लहराए, इससे यह विरोध अब चर्चा का कारण बन गया है।
विज्ञापन
इन बैनरों पर "सिर साठे रूंख बचे तो भी सस्तों जान, जीव बचाओ, पर्यावरण बचाओ" का संदेश लिखा हुआ था। अब पुलिस प्रदर्शन में शामिल इन युवकों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, सर्व समाज का आंदोलन पर्यावरण संरक्षण और खेजड़ी के महत्व को उजागर करना था। लेकिन, इस घटना ने आंदोलन को अलग ही दिशा दे दी है। हालांकि, आंदोलनकारियो और प्रशासन के बीच वार्ता बेनतीजा रही। विश्नोई समाज के लोगों ने अब 30 दिसंबर को समाज के सबसे बड़े तीर्थ मुकाम में आगामी आंदोलन तय करने की बात कही है।
विज्ञापन
इधर, गैंगस्टर लॉरेंस का पोस्टर लहराने की घटना को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ऐसा करने वाले युवकों की पहचान कर रही है, साथ ही ऐसा करने के पीछे की मंशा का भी पता लगाया जा रहा है। बीकानेर पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।