फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Family of Three Dies by Mass Suicide, Truth Unveiled After Ten Days Due to Foul Smell

Bikaner News: एक ही परिवार के तीन लोगों की सामूहिक आत्महत्या, बदबू आने पर दस दिन बाद खुला राज

Thu, 20 Mar 2025 09:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 20 Mar 2025 09:00 AM IST
सार

शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किए।

विज्ञापन
Bikaner News: Family of Three Dies by Mass Suicide, Truth Unveiled After Ten Days Due to Foul Smell
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र के वल्लभ गार्डन इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब मकान से आ रही बदबू के कारण पड़ोसियों ने मकान मालिक के रिश्तेदारों को सूचना दी। संपर्क करने की कई कोशिशों के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पुलिस को बुलाया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कोचिंग केन्द्रों पर नियंत्रण के लिए विधानसभा में बिल पेश, नियम तोड़े तो पंजीकरण होगा रद्द
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मकान के अंदर एक पुरुष, एक महिला और एक युवती का शव मिला है। मृतकों की पहचान नीतिन खत्री, उनकी पत्नी रजनी और बेटी जसिका के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि नीतिन का शव पंखे के हुक से लटका हुआ था, जबकि रजनी और जसिका के शव फर्श पर पड़े थे। शव लगभग दस दिन पुराने बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ विशाल जांगिड़ ने जानकारी दी कि जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस को देर रात मामले की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि नीतिन वल्लभ गार्डन में ही एक बिजली की दुकान चलाते थे और उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी थी। पड़ोसियों के अनुसार वे कम ही लोगों से बातचीत करते थे।

ये भी पढ़ें: Sirohi News: 929 किलो डोडा पोस्त जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, फर्जी पोस्टल वैन से हो रही थी तस्करी

फिलहाल पुलिस मौके पर मिले सबूतों के आधार पर पड़ताल कर रही है। पुलिस ने तीनों के शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इस सामूहिक आत्महत्या को लेकर मोहल्लेवासी सकते में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed