फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News Dungargarh Police got a big success two people arrested along with ten stolen bikes

Bikaner News: डूंगरगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की दस बाइक सहित दो लोग गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 05:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 Jan 2024 05:35 PM IST
सार

बीकानेर जिले में डूंगरगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोरी की दस बाइक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bikaner News Dungargarh Police got a big success two people arrested along with ten stolen bikes
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए श्री डूंगरगढ़ पुलिस ने बुधवार को एक बड़े दोपहिया वाहन चोर गिरोह को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों से चोरी की गई 10 मोटर साइकिल बरामद की गई है।

विज्ञापन


थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि इन दस बाइकों में से चार बाइक श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र की पकड़ी गई हैं एवं अन्य में दो छापर थाना क्षेत्र की एवं अन्य चार बाइक आसपास के क्षेत्र से चोरी की गई थी।थानाधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सरदारशहर के गांव रूपलीसर निवासी लालचंद पुत्र पुर्णाराम प्रजापत व सुनील पुत्र फरसाराम जाट निवासी मेहरासर शामिल हैं।
विज्ञापन


आरोपियों को श्रीडूंगरगढ़ थाने में गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके अलावा गैंग के दो लोग जेल में हैं, जिन्हें प्रोटेक्शन वांरट पर लिया जाएगा। इन बाइकों में से श्रीडूंगरगढ़ में चोरी हुई एक बुलेट बाइक बिग्गाबास में घर के आगे से, दूसरी बुलेट जिम के आगे से एवं एक पल्सर भी बरामद हो गई है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed