फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Cruelty to child 9 year old innocent boy beaten with an iron pipe

Bikaner News: बच्चे के साथ हैवानियत, आठ साल के मासूम को लोहे के पाइप से पीटा, हालत गंभीर

Mon, 26 Aug 2024 11:59 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 Aug 2024 11:59 AM IST
सार

एसएचओ सुमन शेखावत ने बताया कि बच्चे के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। उसके साथ लोहे के डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bikaner News: Cruelty to child 9 year old innocent boy beaten with an iron pipe
लड़के की पीठ पर मारपीट के निशान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के ही कुछ लड़कों ने मासूम को लोहे के पाइप से पीटा और अधमरा छोड़कर वहां से भाग गए। मारपीट में शामिल सभी लड़के नाबालिग बताए जा रहे हैं। घायल बच्चे को इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित और आरोपी दोनों ही एक ही गांव के निवासी हैं। पीड़ित के परिजनों ने आरोपियों पर यौन उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत अपनी टीम के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं और पीड़ित बच्चे के बयान लेकर जांच शुरू की। एसएचओ सुमन शेखावत ने बताया कि बच्चे के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस दौरान जब बच्चे ने विरोध किया तो उसके साथ लोहे के डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट की गई। परिजनों ने बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं। एसएचओ के अनुसार, पीड़ित बच्चे की उम्र महज नौ साल है और उसे घटना के बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। बच्चे को आंख, सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाबालिग के साथ हुई इस हैवानियत से परिजन सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed