फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Citizens demonstrated against smack-chitta addiction in Bikaner

Bikaner News: बीकानेर में स्मैक-चिट्टे के बढ़ते जाल पर नागरिकों का प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग

Mon, 28 Oct 2024 05:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 28 Oct 2024 05:08 PM IST
सार

बीकानेर में युवाओं में बढ़ते स्मैक और चिट्टे के नशे की प्रवृत्ति को लेकर सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने "नशा मुक्त बीकानेर" के नारे लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Bikaner News: Citizens demonstrated against smack-chitta addiction in Bikaner
नशे के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में स्मैक और चिट्टा जैसे घातक नशों का जाल युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से समाज में गहरी चिंता फैल रही है। इसी को लेकर कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नशा मुक्त बीकानेर के नारे लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया कि शहर के स्कूल, कॉलेजों इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले छात्र इस नशे के आसान शिकार बन रहे हैं। भाजपा नेता भगवान सिंह मेडतिया ने बताया कि नमकीन, रसगुल्ले के लिए प्रसिद्ध शहर बीकानेर का युवा आज स्मैक, चिट्टे के नशे का आदि बनता जा रहा है। पुलिस प्रशासन इस मसले पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बीकानेर में चिट्टा और स्मैक की अवैध आपूर्ति शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक आसानी से पहुंच रही है, जो कानून व्यवस्था के लिए भी एक चुनौती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इन नशों की वजह से न केवल युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, बल्कि पूरे समाज को इसके नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवा हमारी अगली पीढ़ी हैं और यदि ये नशे की गिरफ्त में चले गए, तो हमारा भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। हमें इसे रोकने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस नशे के सौदागरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें अन्यथा जनता अपने हिसाब से इन पर कार्रवाई करेगी। 

इस प्रदर्शन के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर शहर में बढ़ रहे नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कानून कार्रवाई करने और इसकी अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने की भी मांग की गई। प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक कावैंद्र सिंह सागर को  ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्कूलों और कॉलेजों में नशे के प्रति जागरूकता अभियान चलाने और नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान बीकानेर के प्रबुद्ध नागरिकों सहित तमाम राजनीतिक पार्टियों के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed