{"_id":"64c6366a3be5c33c0708ad33","slug":"bikaner-news-bjp-leader-missing-from-home-shared-painful-post-on-facebook-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: बीजेपी नेता घर से लापता, फेसबुक पर शेयर किया दर्दनाक पोस्ट, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: बीजेपी नेता घर से लापता, फेसबुक पर शेयर किया दर्दनाक पोस्ट, तलाश जारी
Sun, 30 Jul 2023 03:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 30 Jul 2023 03:37 PM IST
सार
राजस्थान के बीकानेर जिले में एक बीजेपी नेता शनिवार सुबह घर से लापता हो गया। फिर शाम को फेसबुक पोस्ट पर एक दर्द भरा पोस्ट डाला। नेता की बाइक शोभासर रिजर्व के पास मिली है।
विज्ञापन
बीजेपी नेता द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर में बीजेपी के लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल शनिवार सुबह घर से लापता हो गए। करोल ने शनिवार शाम को लगभग 6:30 बजे अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट लगाई। इसमें लगभग पूरे डूब चुके एक आदमी का हाथ पानी से बाहर दिखाया गया है। लिखा, अपना ख्याल रखना, शायद हम फिर कभी न मिले। पोस्ट डालने के बाद घबराए परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
रविवार सुबह उनकी बाइक शोभासर रिजर्व वायर के पास मिली है। पुलिस को आशंका है कि करोल ने कहीं आत्महत्या न कर ली हो। इसी को देखते हुए झील में गोताखोर उतारा गया है और डॉग स्क्वॉयड की टीम बुलाई गई है। बीछवाल थाना प्रभारी महेंद्र दत्त सहित पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंच गई। बीजेपी के लगभग सभी नेता-पदाधिकारी शोभासर झील के इर्द-गिर्द जमा हैं।
विज्ञापन
बीजेपी मण्डल अध्यक्ष विनोद करोल के पुत्र मयंक करोल ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उसके पिता शनिवार सुबह से गायब हैं। इसके साथ ही पुलिस मंडल अध्यक्ष करोल के फोन की लोकेशन लगातार सर्च कर रही थी। रविवार सुबह उनकी फोन की लोकेशन शोभासर झील के पास की लोकेशन आई। मौके पर जाकर देखा तो बाइक मिल गई।
विज्ञापन