फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Beechwal police arrested a youth with Rs 57 lakh of hawala.

Bikaner News: बीछवाल थाना पुलिस की कार्रवाई, हवाला के 57 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2024 07:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 30 Mar 2024 07:34 PM IST
सार

पकड़े गए 57 लाख रुपये हवाला के बताए जा रहे हैं। बीछवाल थाना पुलिस ने रुपये को जब्त कर आयकर विभाग को इसकी सूचना दी है। 

विज्ञापन
Bikaner News: Beechwal police arrested a youth with Rs 57 lakh of hawala.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्रवाई करते हुए बीछवाल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक से 57 लाख रुपये के साथ पकड़ा है। यह रुपये हवाला के बताए जा रहे हैं। पुलिस गिरफ्त में आए युवक का नाम देवीलाल है। पुलिस की गिरफ्त में आया 30 वर्षीय युवक श्री डूंगरगढ़ के रिड़ी का रहने वाला है। 

विज्ञापन


इतने सारे रुपये की जानकारी जब देवीलाल से मांगी गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। बीछवाल थाना पुलिस ने रुपये को जब्त कर आयकर विभाग को इसकी सूचना दी है। यह कार्रवाई आईपीएस रमेश के निर्देशन में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीछवाल थाना क्षेत्र में समता नगर की बीओबी ब्रांच के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति काले कलर का बैग टांगे हुए जाता दिखा। युवक के संदिग्ध दिखाई देने पर रोका गया। पूछताछ की गई तो वह घबराने लगा। उसके बैग की जब तलाशी ली गई तो बैग के अंदर नोटों की गड्डियां भरी हुई मिलीं। थाने लाकर पूछताछ में उसने अपना नाम देवी लाल पुत्र लक्ष्मीनारायण शर्मा निवासी रिडी श्री डूंगरगढ़ बताया। पुलिस को युवक के मोबाइल फोन से हवाला का रिकार्ड भी मिला है। फिलहाल बीछवाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed