{"_id":"66e9497bf46e4420f903fe77","slug":"bikaner-news-asi-suspected-to-have-helped-in-theft-of-rs-40-lakh-audio-found-from-thief-s-mobile-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News : 40 लाख की चोरी के मामले में एएसआई द्वारा सहायता का अंदेशा, चोर के मोबाइल से मिला ऑडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News : 40 लाख की चोरी के मामले में एएसआई द्वारा सहायता का अंदेशा, चोर के मोबाइल से मिला ऑडियो
Tue, 17 Sep 2024 02:49 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:49 PM IST
सार
शहर के मुक्ताप्रसाद थाने में तैनात पुलिसकर्मी पर चोरों का साथ देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने खुद भाग-दौड़ करके चोर के विरुद्ध सबूत इकट्ठा किए, जिसकी मदद से चोर पकड़ा गया और उससे चोरी का माल भी बरामद हो गया लेकिन साथ ही चोर के भाई के मोबाइल से मिले ऑडियो में चौंकाने वाली जानकारी मिली है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जब बाड़ ही खेत को खाने लग जाए तो खेत की रखवाली कौन करे?? ये कहावत मुक्ताप्रसाद थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर सटीक बैठती है, जहां थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर चोरों का साथ देने के आरोप लग रहे हैं। थाना इलाके में हुई एक चोरी के मामले को लेकर थाने में तैनात एक एएसआई पर चोर की सहायता करने का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि मामला प्रकाश में आने के बावजूद पुलिस ने 6 दिन तक मामला दबाए रखा। मामले में परिवादी ने दौड़-भाग कर चोर के विरुद्ध सबूत इकट्ठा किए, जिसकी मदद से चोर पकड़ा गया और उससे चोरी का कुछ माल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुक्ताप्रसाद नगर के मकान नंबर 7/ 154 में 6 सितंबर की रात करीब 12.30 बजे चोरी हो गई। चोर गहने और नकदी सहित करीब 40 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की यह पूरी घटना कैद हो गई। घरवाले परिवार में गमी होने के कारण बाहर गए थे। 12 सितंबर को लौटे तो चोरी का पता चला। इस संबंध में परिवादी लक्ष्मण पड़िहार ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मुक्ताप्रसाद थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। उसी दिन परिवादी की पत्नी को घर की छत पर एक आधार कार्ड मिला, जो किसी संपत उर्फ ओमप्रकाश का था। यह व्यक्ति उनके घर से कुछ ही दूरी पर रहता था। शक होने पर परिवादी लक्ष्मण उसके घर पहुंचे तो पता चला कि संपत तीन-चार दिन से घर से गायब है।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने संपत के भाई शिव नायक पर दबाव बनाया तो वह एक थैला लेकर आया, जिसमें चोरी का सामान मिल गया। घटना को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिवादी लक्ष्मण ने चोरी के आरोपी संपत के भाई शिव का मोबाइल खंगाला तो उसके मोबाइल में मुक्ताप्रसाद थाने में तैनात एएसआई के साथ हुई शिव की बातचीत की ऑडियो मिली, जिसमें शिव इस पूरी चोरी की घटना के पीछे किसी मोटे आदमी की बात कर रहा है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने विभाग की बदनामी के डर से आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे चोरी किए गए सामान की रिकवरी भी की जा चुकी है लेकिन परिवादी द्वारा चोरी के इस मामले को लेकर दिए गए सबूतों के आधार पर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई ना करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।