{"_id":"67ff7548c69bdf4f100743a0","slug":"bikaner-news-ammonia-gas-leak-at-ice-factory-causes-breathing-difficulties-sparks-chaos-rajasthan-news-in-hind-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत; इलाके में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत; इलाके में मची अफरातफरी
Wed, 16 Apr 2025 02:45 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:45 PM IST
सार
Bikaner Gas Rescue: चौखूंटी क्षेत्र में स्थित एक आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस के रिसाव से आसपास के लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, समय रहते रिसाव को दुरुस्त कर दिया गया है, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच कर भी वापस निकल गई।
विज्ञापन
गैस का रिसाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर शहर के चौखूंटी क्षेत्र में स्थित एक आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस के रिसाव से आसपास के लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, समय रहते रिसाव को दुरुस्त कर दिया गया है, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच कर भी वापस निकल गई। चौखूंटी क्षेत्र में नगर निगम के भंडार के पीछे रामपुरिया आइस फैक्टरी में ये हादसा हुआ है।
बता दें कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर लोगों ने आसपास देखा तो आइस फैक्टरी से रिसाव की आवाज आ रही थी। यहां वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले महेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी अचानक उल्टी करने लगी तो उसे पड़ोस में रिश्तेदार के घर पर छोड़ कर आया। महेंद्र के साथ कमल ने भी गैस से तबीयत खराब होने का दावा किया।
पढ़ें: कार के सामने अचानक आ गया ऊंट, टकराने से उड़ गए परखच्चे...एक की हुई दर्दनाक मौत; दूसरा घायल
विज्ञापन
फैक्टरी कर्मचारी की भी तबीयत बिगड़ी
स्थानीय लोगों का दावा है कि फैक्टरी में काम करने वाले एक व्यक्ति की भी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया है। फैक्टरी संचालक की की और से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। मौके पर उपस्थित कर्मचारियों ने माना कि रिसाव हो रहा है।
पुलिस आई और चली गई
क्षेत्र के लोगों ने इस बारे में सदर पुलिस को सूचना दी, पुलिस की एक गाड़ी मौके पर आई। एक पुलिस कर्मी ने फोन करने वालों को डांट लगाई कि उन्हें क्यों बुलाया है। गैस बंद करने का काम हमारा नहीं है। इसके बाद पुलिस की गाड़ी वहां से निकल गई।