फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: A woman living in a live-in relationship was brutally beaten by her partner, there was a dispute

Bikaner News : लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को उसके पार्टनर ने बेरहमी से पीटा, किसी बात पर हुआ था विवाद

Mon, 16 Sep 2024 11:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 11:49 AM IST
सार

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला के साथ उसी के पार्टनर द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। जेएनवीसी थाना इलाके में रह रही इस महिला का रविवार रात अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की।

विज्ञापन
Bikaner News: A woman living in a live-in relationship was brutally beaten by her partner, there was a dispute
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला के साथ उसी के लिव इन पार्टनर ने मारपीट की है। घटना का पता चलने पर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ट्रोमा सेंटर पहुंचीं। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला एक युवक के साथ काफी समय से लिव इन में रह रही थी। रविवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर गुस्से में आकर महिला के पार्टनर ने उसके साथ लोहे की रॉड से मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला का रात को ही स्त्री रोग विशेषज्ञ से मेडिकल कराया गया है। महिला ने पर्चा बयान में अपने लिव इन पार्टनर सवाई सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मारपीट की घटना के बाद से आरोपी फरार है, फिलहाल पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला घायलावस्था में खुद ही पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंची। महिला ने जब चिकित्सकों को अपने साथ हुई मारपीट की घटना की आपबीती सुनाई तो चिकित्सकों ने इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाना को दी। इसके बाद जेएनवीसी एसएचओ सुरेन्द्र पचार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला और उसके पार्टनर' के बीच पहले भी एक-दो बार झगड़ा हो चुका है। इस बारे में भी महिला से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल महिला का पीबीएम अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed