{"_id":"66f7c8a883af0e8aaf044adb","slug":"bikaner-news-3-miscreants-of-bike-theft-gang-in-police-custody-32-stolen-motorcycles-recovered-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News : बाइक चोर गिरोह के तीन बदमाश पुलिस हिरासत में, चोरी की 32 मोटर साइकिलें बरामद कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News : बाइक चोर गिरोह के तीन बदमाश पुलिस हिरासत में, चोरी की 32 मोटर साइकिलें बरामद कीं
Sat, 28 Sep 2024 02:43 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:43 PM IST
सार
दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 32 मोटर साइकिलें बरामद की हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर बाइक चोर गिरोह के तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस को इनके कब्जे से शहर के अलग-अलग हिस्सों से चोरी की गई 32 मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं। शहर में पिछले कई दिनों से बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही थीं, जिसके चलते पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह के तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
लगातार वाहन चोरी की शिकायतों के बाद में हरकत में आई नया शहर पुलिस ने एक टीम गठित कर मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भोजासर थाना क्षेत्र के सोमराज पुत्र गोपीलाल बिश्नोई, जोशीवाड़ा मदीना मस्जिद के पास रहने वाले जहीर उर्फ कप्तान पुत्र तालिब हसन, नत्थूसर बास निवासी सोनू सांखला पुत्र किशोर कुमार माली को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से बीकानेर और आसपास के इलाकों से चुराई गई 32 मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस को आरोपियों के और भी कई चोरियों में शामिल होने का अंदेशा है, जिसे लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन