फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Water will not be available for irrigation from Indira Gandhi Canal, wheat crop is in danger

Bikaner News : इंदिरा गांधी नहर से सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा पानी, गेहूं की फसल पर मंडराया संकट

Fri, 31 Jan 2025 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 11:25 AM IST
सार

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड ने फरवरी माह के लिए राजस्थान को केवल पेयजल के लिए इंदिरा गांधी नहर से 3000 क्यूसेक पेयजल देने की मंजूरी दी है, लेकिन सिंचाई के लिए नहरी पानी नहीं मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Bikaner News: Water will not be available for irrigation from Indira Gandhi Canal, wheat crop is in danger
इंदिरा गांधी नहर में सिंचाई पानी बंद

विस्तार

आने वाले दिन संभाग के किसानों के लिए परेशानी भरे रहने वाले हैं। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की बैठक में राजस्थान को फरवरी माह के लिए 3000 क्यूसेक पेयजल देने की मंजूरी दी गई है, लेकिन सिंचाई के लिए नहरी पानी नहीं मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इंदिरा गांधी नहर से जुड़े 15 जिलों के किसानों पर अब फसल खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल इस साल मानसून कमजोर रहने और भाखड़ा व पौंग बांध का जलस्तर घटने के कारण राजस्थान के पानी के हिस्से में कटौती करनी पड़ी है। हालात इतने गंभीर हैं कि इंदिरा गांधी नहर में सिंचाई के लिए पानी बंद कर दिया गया है। बीबीएमबी की बैठक में राजस्थान की विभिन्न नहरों में जल आपूर्ति को लेकर यह निर्णय लिया गया है। इंदिरा गांधी नहर- 3000 क्यूसेक केवल पेयजल, गंग कैनाल- 1400 क्यूसेक, भाखड़ा- 850 क्यूसेक, सिद्धमुख नोहर- 500 क्यूसेक, खारा प्रणाली की नहरें- 200 क्यूसेक। इंदिरा गांधी नहर हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर सहित 15 जिलों की कृषि और पेयजल आपूर्ति का मुख्य स्रोत है। 
विज्ञापन


नहरों में सिंचाई के लिए पानी बंद होने से गेहूं की फसल पर बुरा असर पड़ सकता है। फरवरी में गेहूं की पकाई के लिए नहरी पानी बेहद जरूरी होता है, लेकिन अब किसान सिंचाई के वैकल्पिक साधनों को लेकर असमंजस में हैं। इस मामले को लेकर किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही सिंचाई जल की व्यवस्था नहीं की गई, तो गेहूं समेत अन्य फसलें प्रभावित होंगी। सरकार से किसानों ने जल प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय निकालने और पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed