फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: In the name of getting a job, people were forced into prostitution, 6 women were rescued from a hotel

Bikaner : नौकरी दिलवाने के नाम पर करवा रहे थे जबरन देह व्यापार, शहर के एक होटल से 6 महिलाओं को रेस्क्यू किया

Sun, 28 Jul 2024 03:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 03:38 PM IST
सार

जिला पुलिस ने नौकरी दिलवाने के बहाने लड़कियों और महिलाओं से देह व्यापार करवाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ कर छह महिलाओं को रेस्क्यू करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लंबे समय से शहर की एक पॉश कॉलोनी के होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी।

विज्ञापन
Bikaner: In the name of getting a job, people were forced into prostitution, 6 women were rescued from a hotel
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल रात बीकानेर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर की पॉश कॉलोनी के एक लाउंज से लड़कियों व महिलाओं को बीकानेर में नौकरी दिलवाने के बहाने जबरन देह व्यापार करवाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सदर सीओ प्रशिक्षु आईपीएस रमेश के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में छह महिलाओं का रेस्क्यू कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में नामजद एफआईआर दर्ज कर कुछ युवकों को गिरफ्तार भी किया है। आईपीएस रमेश ने बताया कि जेएनवीसी थाना इलाके में लंबे समय से एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद इस होटल में यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


होटल में एक महिला ने पुलिस को परिवाद देते हुए बताया कि उसे व उसके साथ अन्य युवतियों व महिलाओं बीकानेर में नौकरी दिलवाने के नाम पर होटल के कमरों में बंद करके रखा गया है। इन युवतियों से जबरन वेश्यावृत्ति का काम करवाया जा रहा था। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरा खुलवाया और अंदर बंद लड़कियों व महिलाओं को रेस्क्यू किया। पुलिस को होटल के कमरों से कुल आठ लड़कियां व महिलाएं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा रेस्क्यू की गई इन युवतियों में छह भारतीय हैं और दो थाईलैंड की हैं, जिन्हें यहां काम दिलाने के बहाने जबरन वेश्यावृति का काम करवाया जा रहा था। पुलिस ने होटल  संचालक शंकर गहलोत सहित चार जनों को धारा 151 में गिरफ्तार किया, जिसमें सीकर निवासी बाबूलाल सैनी, आरिफ, जाकिर सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रेस्क्यू की गई सभी लड़कियों व महिलाओं को नारी निकेतन भिजवाया गया है, जहां पुलिस उनसे आज विस्तृत पूछताछ करेगी और फिलहाल रेस्क्यू की गई युवतियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed