{"_id":"65a94d4c8e8b2faf00030f14","slug":"bikaner-gaurav-chaudhary-will-lead-the-tableau-in-delhi-on-the-occasion-of-republic-day-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान की बेटी का कमाल: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में झांकी का नेतृत्व करेंगी लूणकरणसर की गौरव चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान की बेटी का कमाल: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में झांकी का नेतृत्व करेंगी लूणकरणसर की गौरव चौधरी
Thu, 18 Jan 2024 09:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 18 Jan 2024 09:39 PM IST
सार
बीकानेर के लूणकरणसर की रहने वाली विज्ञान की छात्रा गौरव चौधरी इस बार 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की झांकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियां मुख्य आकर्षण होती है।
विज्ञापन
गौरव चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर जिले में लूणकरणसर की रहने वाली विज्ञान की छात्रा गौरव चौधरी इस बार 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की झांकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियां मुख्य आकर्षण होती हैं। जहां देश की सैन्य व सांस्कृतिक शक्तियों का प्रदर्शन होता है।
विज्ञापन
इन्हीं झांकियों में इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की झांकी प्रमुख रूप से नजर आएंगी। गौरव के पिता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी गौरव पिछले दो साल से राजपथ पर आने का प्रयास कर रही थीं, परंतु उनका चयन नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
इस बार उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई। इस उपलब्धि को लेकर गांव में खुशी का माहौल है। गौरव के माता-पिता को इस बात पर गर्व है। गौरव चौधरी ने बताया कि झांकी में कुल 11 कलाकार एआई तकनीक का महत्व बताएंगे।
विज्ञापन