फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Dispute over price of liquor fight between drunkard and salesman reached police station

Bikaner News: शराब की कीमत को लेकर विवाद, थाने पहुंचे शराबी और सेल्समैन ने एक दूसरे पर चलाए लात-घूंसे

Mon, 19 Feb 2024 05:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 05:12 PM IST
सार

बीकानेर जिले के कोटगेट थाने में एक शराबी और शराब सेल्समैन के बीच जमकर लात-घूंसे चले। बताया जा रहा है कि शराब की कीमत को लेकर यह विवाद हुआ।

विज्ञापन
Bikaner Dispute over price of liquor fight between drunkard and salesman reached police station
थाने में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर में रविवार देर रात शहर के कोटगेट थाने के अंदर नशे में धुत एक युवक और शराब ठेके के सेल्समैन के बीच जमकर लात-घूंसे चले। थाने के अंदर हुए इस घटनाक्रम का बाहर खड़े तमाशबीनों ने वीडियो भी बनाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्टेशन रोड पर स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन और एक शराबी युवक में आठ बजे के बाद शराब की कीमत को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान विवाद को सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मी युवक को थाने में ले गया। जहां पीछे से पहुंचे सेल्समैन ने शराबी युवक के साथ थाने में मारपीट की। इस घटना के बाद शराबी युवक लहूलुहान हो गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से थाने में मौजूद स्टाफ भी हतप्रभ रह गया। 
विज्ञापन


थाने में मौजूद स्टॉफ ने दोनों को अलग किया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से थाने के सामने से सड़क पर लोगों का मजमा लग गया। फिलहाल, कोटगेट थाने में दोनों पक्षों की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। आपको बता दें कि थाने के लगते ही शराब का ठेका है, जहां आए दिन मारपीट की घटनाएं होना आम बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed