फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Crime News: Accused arrested for murder of 8th class minor girl student in Ranjitpura village

Bikaner News: छात्रा से हैवानियत के बाद हत्या, घटनास्थल से मिले ताबीज से लगा सुराग; आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 09:00 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 09:00 PM IST
सार

बीकानेर में छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से मिले ताबीज के सुराग से मामला सुलझा, जबकि प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन
Bikaner Crime News: Accused arrested for murder of 8th class minor girl student in Ranjitpura village
दुष्कर्म।

विस्तार

बीकानेर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिनों से जारी धरना और गतिरोध प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद चौथे दिन समाप्त हो गया। इसके बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

विज्ञापन

यह घटना 21 फरवरी की है। छात्रा बोर्ड परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

ताबीज से मिला अहम सुराग
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक ताबीज बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात के दौरान आरोपी के गले से ताबीज टूटकर गिर गया था। पुलिस ने इसे महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जब्त किया। संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना
मंगलवार दोपहर प्रशासन और परिजनों के बीच वार्ता के बाद सहमति बनी। उपखंड प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया कि पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 5 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने और एक करोड़ रुपये अतिरिक्त मुआवजे का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।



ये भी पढ़ें- रक्षक ही बने भक्षक: पुलिस वाले लड़की को उठाकर ले आए थाने, छेड़छाड़ के बाद मोबाइल छीना; भरतपुर में खाकी दागदार

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला
प्रशासन ने बताया कि आरोपी को कठोर सजा दिलाने के लिए प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच को प्राथमिकता से आगे बढ़ा रही है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने दोषी को शीघ्र और कठोर दंड दिए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed