फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Crime News: Two Constables Dismissed After Alleged Misconduct with Woman Inside Police Station

रक्षक ही बने भक्षक: पुलिस वाले लड़की को उठाकर ले आए थाने, छेड़छाड़ के बाद मोबाइल छीना; भरतपुर में खाकी दागदार

Tue, 24 Feb 2026 07:34 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 07:34 PM IST
सार

Bharatpur News: भरतपुर के भुसावर थाने में युवती को लाने और कथित दुराचार के आरोप में दो रिक्रूट कांस्टेबल को एसपी दिगंत आनंद ने बर्खास्त कर दिया। युवक द्वारा बनाया गया वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई हुई। परिजनों ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
 

विज्ञापन
Bharatpur Crime News: Two Constables Dismissed After Alleged Misconduct with Woman Inside Police Station
दो कांस्टेबल लड़की को उठाकर ले गए थाने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के भुसावर थाने में दो पुलिसकर्मियों द्वारा एक युवती को थाने लाने का मामला सामने आने के बाद सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने दोनों कांस्टेबल को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन

 
बताया गया है कि 23 फरवरी की रात दोनों कांस्टेबल एक युवती को थाने लेकर आए थे। इस दौरान एक युवक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और विभागीय कार्रवाई की गई। युवती के परिजनों को भी घटना की जानकारी मिल गई थी, लेकिन बदनामी के कारण उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
विज्ञापन

 
युवक ने किया पीछा, थाने तक पहुंचा
वीडियो बनाने वाले युवक के अनुसार 22 फरवरी की रात करीब 12 बजे उसके घर के पास एक बाइक आकर रुकी। बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों ने एक लड़की को बाइक पर बैठाया और अपने साथ ले गए। युवक को संदेह हुआ तो उसने बाइक का पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बाइक सीधे भुसावर पुलिस थाने के अंदर चली गई। युवक ने थाने में पूछताछ की तो पता चला कि बाइक पर सवार लोग सोनू और परमवीर नाम के कांस्टेबल थे, जो भुसावर थाने में ही तैनात थे।



पढ़ें- ‘कंबल कांड पार्ट 2’: जौनपुरिया विवाद के बीच टोंक में कांग्रेस के कार्यक्रम में अव्यवस्था, निराश लौटीं महिलाएं

 
छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप
जानकारी के अनुसार, दोनों कांस्टेबल पर युवती से छेड़छाड़ और बदतमीजी करने के आरोप लगे हैं। युवती के परिजन जब इस घटना की जानकारी मिलने पर थाने पहुंचे तो वे उसे अपने साथ ले गए। युवक का आरोप है कि जब उसने वीडियो बनाया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और जब्त कर लिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई।
 
एसपी ने क्या कहा?
जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि भुसावर थाने पर अटैच दो रिक्रूट कांस्टेबल ट्रेनिंग सोनू कुलदीप और परमिंदर के खिलाफ दुराचार का मामला सामने आया था। प्रथम दृष्टया जांच में नैतिक पतन और परिवीक्षा अवधि के दौरान फोर्स के अनुरूप कार्यप्रणाली न होने के संकेत मिले। उन्होंने कहा कि मामले की जांच में औपचारिकता पूरी करने का कोई विशेष आधार नहीं बचा था, इसलिए दोनों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed