फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Congress protests on the visit of Chief Minister Bhajan Lal Sharma news in hindi

Bikaner: मुख्यमंत्री भजनलाल के दौरे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, लगाए 'तिरंगे और सेना के अपमान' के आरोप

Sat, 17 May 2025 04:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 17 May 2025 04:41 PM IST
सार

Rajasthan: प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेताओं पर तिरंगे के अपमान और सेना के खिलाफ बयानबाजी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कथित रूप से तिरंगे का अपमान किया, वहीं मध्यप्रदेश के कुछ मंत्रियों द्वारा सेना को लेकर विवादित बयान दिए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता इन नेताओं की तस्वीरों वाली तख्तियां भी लेकर आए थे।

विज्ञापन
Bikaner: Congress protests on the visit of Chief Minister Bhajan Lal Sharma news in hindi
सीएम भजनलाल का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला रानी बाजार पुलिया से सूरज टॉकीज की ओर बढ़ा, कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध में तख्तियां लहराते हुए सामने आ गए। इन तख्तियों पर "नहीं सहेगा हिंदुस्तान - तिरंगे और सेना का अपमान" जैसे नारे लिखे थे।

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेताओं पर तिरंगे के अपमान और सेना के खिलाफ बयानबाजी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कथित रूप से तिरंगे का अपमान किया, वहीं मध्यप्रदेश के कुछ मंत्रियों द्वारा सेना को लेकर विवादित बयान दिए गए हैं।

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता इन नेताओं की तस्वीरों वाली तख्तियां भी लेकर आए थे। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले के सामने आकर विरोध दर्ज कराया और मांग की कि भाजपा ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: श्रीगंगानगर में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव की घोषणा, 8 जून को होगा मतदान; 9 को मतगणना    

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, आनंद जोशी, श्रीकृष्ण गोदारा, अभिमन्यु सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश की आन-बान-शान तिरंगे और सेना के अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ हर मंच पर आवाज उठाई जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed