फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Congress manifesto released; focus on sanitation, road and sewerage improvements

बीकानेर: कांग्रेस का संकल्प पत्र जारी, भाजपा बोर्ड पर निशाना; सड़क, सफाई और सीवरेज सुधारने का वादा

Sun, 06 Sep 2026 10:10 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 10:10 PM IST
सार

बीकानेर नगर निगम चुनाव-2026 के लिए कांग्रेस ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। पार्टी ने सफाई, सड़क, सीवरेज और प्रकाश व्यवस्था सुधारने के साथ स्टेट ग्रांट पट्टों और कच्ची बस्तियों के मुद्दे को प्रमुखता दी है। कांग्रेस ने पिछले भाजपा बोर्ड पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप भी लगाया।
 

विज्ञापन
Bikaner Congress manifesto released; focus on sanitation, road and sewerage improvements
कांग्रेस का संकल्प पत्र जारी

विस्तार

नगर निगम चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता बीकानेर शहर की मूलभूत समस्याओं का समाधान, सफाई व्यवस्था को मजबूत करना और अधूरे विकास कार्यों को गति देना होगा।

विज्ञापन


कांग्रेस का BJP बोर्ड पर हमला
संकल्प पत्र में कांग्रेस ने पिछले नगर निगम बोर्ड पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी शहरवासियों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही। कांग्रेस का दावा है कि शहर की सड़कें, नालियां, सीवरेज व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था बदहाल स्थिति में हैं। जगह-जगह फैली गंदगी और कचरे के ढेरों के कारण मच्छरजनित और मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


स्टेट ग्रांट पट्टों की शर्त को बताया अन्यायपूर्ण
कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में स्टेट ग्रांट पट्टों और कच्ची बस्तियों के मुद्दे को भी प्रमुखता से शामिल किया है। पार्टी का कहना है कि हाल ही में जारी सरकारी निर्देशों के तहत स्टेट ग्रांट पट्टों के हस्तांतरण पर डीएलसी दर के आधार पर 10 प्रतिशत लीज राशि जमा कराने की शर्त आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। कांग्रेस ने इस व्यवस्था को अन्यायपूर्ण बताते हुए आश्वासन दिया कि यदि नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनता है तो वैधानिक प्रक्रिया के तहत ऐसे निर्देशों को हटाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘समग्र विकास और बेहतर नागरिक सुविधाएं होंगी प्राथमिकता’
डॉ. बी.डी. कल्ला और मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस शहर के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। संकल्प पत्र के जरिए कांग्रेस ने जहां शहर की बुनियादी समस्याओं को चुनावी मुद्दा बनाया है, वहीं भाजपा के पिछले बोर्ड के कामकाज पर सवाल उठाकर नगर निगम चुनाव का सियासी तापमान भी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed