{"_id":"6ab76773037866af350a31e7","slug":"bikaner-cash-in-bdos-vehicle-gold-at-homemajor-revelations-during-acb-raid-bikaner-news-c-1-1-noi1354-4766853-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर में एसीबी का बड़ा एक्शन: विकास अधिकारी की गाड़ी से आठ लाख मिले, घर पर छापेमारी में एक किलो सोना बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकानेर में एसीबी का बड़ा एक्शन: विकास अधिकारी की गाड़ी से आठ लाख मिले, घर पर छापेमारी में एक किलो सोना बरामद
Sat, 26 Sep 2026 12:46 PM IST
बीकानेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:46 PM IST
सार
लोहावट के विकास अधिकारी नारायण सुथार की गाड़ी से 8.14 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद होने के बाद एसीबी ने उनके आवास और अन्य स्थानों पर सर्च कार्रवाई की। इस दौरान करीब एक किलो सोने के बिस्किट, आभूषण और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिलने की जानकारी है। एसीबी अब बरामद सामग्री के स्रोत और वित्तीय रिकॉर्ड से उसके संबंध की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसीबी की रेड में बड़े खुलासे
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बीकानेर जिले लोहावट के विकास अधिकारी नारायण सुथार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार आगे बढ़ रही है। बीते दिन उनकी गाड़ी से 8 लाख 14 हजार रुपये से अधिक की नकदी मिलने के बाद एसीबी ने जांच का दायरा बढ़ाया। सर्च कार्रवाई के दौरान उनके घर से करीब एक किलो सोने के बिस्किट, आभूषण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
गाड़ी की तलाशी में मिले 8.14 लाख रुपये
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम एसीबी की टीम ने एएसपी आशीष कुमार के नेतृत्व में नोखा रोड पर औचक चेकिंग के दौरान विकास अधिकारी की गाड़ी को रुकवाया था। तलाशी के दौरान वाहन से 8 लाख 14 हजार रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई। इसके बाद अधिकारी से पूछताछ की गई और बरामद नकदी के स्रोत के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
घर की सर्च में सोने के बिस्किट और दस्तावेज मिले
नकदी बरामद होने के बाद एसीबी ने विकास अधिकारी के आवास सहित अन्य स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। सर्च के दौरान सोने के बिस्किट, आभूषण, संपत्ति संबंधी दस्तावेज, रजिस्ट्रियां तथा अन्य महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं। जांच एजेंसी अब बरामद नकदी, सोने और दस्तावेजों के बीच संबंधों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजस्थान निकाय चुनाव: वार्डों में टक्कर, कुर्सियों के खेल में BJP आगे; निर्दलीय-बागियों ने कैसे बदला गणित?
वित्तीय रिकॉर्ड से संबंधों की जांच
सूत्रों के अनुसार, कई दस्तावेजों को जांच के लिए जब्त किया गया है। एसीबी यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नकदी और सोना किस स्रोत से अर्जित किया गया तथा उनका वित्तीय रिकॉर्ड से क्या संबंध है।
एएसपी और डीवाईएसपी के नेतृत्व में जांच
पूरे मामले की जांच एएसपी आशीष कुमार और डीवाईएसपी इंद्र कुमार के नेतृत्व में की जा रही है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और तथ्यों के सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में आने वाले दिनों में और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।