फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Elderly Couple Found Murdered in Locked House; Community Stages Protest

Bikaner News: बंद घर में मिले बुजुर्ग दंपति के खून से सने शव, हत्या की आशंका, धरने पर बैठे समाज के लोग

Wed, 16 Jul 2025 02:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Jul 2025 02:57 PM IST
सार

शहर के एक बंद घर से बुजुर्ग दंपति के खून से सने हुए शव बरामद होने के बाद इलाके में डर फैल गया है। मामले को लेकर कुम्हार समाज के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए जल्दी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Bikaner News: Elderly Couple Found Murdered in Locked House; Community Stages Protest
बंद घर में बुजुर्ग दंपति के शव मिले, समाज के लोगों ने दिया धरना

विस्तार

शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के सेक्टर 4/11 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बंद मकान से बुजुर्ग दंपति के रक्तरंजित शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय गोपाल वर्मा और उनकी 72 वर्षीय पत्नी निर्मला वर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों के अनुसार बीते दो-तीन दिनों से दंपति नजर नहीं आए थे और न ही किसी से संपर्क हो पाया था। जब घर से कोई हलचल नहीं दिखी तो पड़ोसियों ने शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर दोनों के शव खून से सने हुए पाए गए।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपति का एक बेटा नोएडा में और दूसरा विदेश में रहता है। वारदात को अंजाम कैसे दिया गया और किसने दिया, इसे लेकर पुलिस अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कह रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हत्याकांड को लेकर कुम्हार समाज में भारी आक्रोश है। समाज के सैकड़ों लोग पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे शव नहीं उठाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और जल्द कार्रवाई की मांग की। वहीं फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में शोक और भय का माहौल व्याप्त है।

बीकानेर: बंद घर में बुजुर्ग दंपति के शव मिलने का मामला,कुम्हार समाज ने हत्या का जताया शक,हत्या,

बंद घर में बुजुर्ग दंपति के शव मिले, समाज के लोगों ने दिया धरना
 

बीकानेर: बंद घर में बुजुर्ग दंपति के शव मिलने का मामला,कुम्हार समाज ने हत्या का जताया शक,हत्या,

बंद घर में बुजुर्ग दंपति के शव मिले, समाज के लोगों ने दिया धरना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed