फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Car overturned out of control more than five people injured condition of two people critical

Bikaner News: अनियंत्रित होकर कार पलटी, पांच से अधिक लोग घायल, दो लोगों की हालत नाजुक

Sat, 20 Apr 2024 12:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 Apr 2024 12:41 PM IST
सार

बीकानेर में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Bikaner Car overturned out of control more than five people injured condition of two people critical
घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर जिले के नाल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। अपने किसी रिश्तेदार के गमी में शामिल होने जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, घायलों में कुछ की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


वहीं, हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग सुबह अपने किसी रिश्तेदार के गमी में शामिल होने कोलायत के भोजूसर जा रहे थे। बच्छासर के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


गाड़ी पलटते ही चीख-पुकार मच गई। गाड़ी पलटी हुई देखकर ग्रामीण भी दौड़कर मौके पर पहुंच गए और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल घायलों में दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। विमला, लक्षिता, विमला देवी, शोभा, सरोज और रामकुमार घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed