फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Theft in vegetable market, thief ran away with 2.5 lakh kept in a bag, suspect caught in CCTV

Bikaner News: सब्जी मंडी में दिनदहाड़े चोरी, थैले में रखे ढाई लाख ले भागा चोर, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध

Sat, 12 Apr 2025 03:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Apr 2025 03:44 PM IST
सार

कल दोपहर पूगल रोड स्थित फल-सब्जी मंडी से एक अज्ञात व्यक्ति थैले में रखे करीब ढाई लाख रुपये चोरी कर ले गया। मंडी में व्यापार करने वालों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन
Bikaner News: Theft in vegetable market, thief ran away with 2.5 lakh kept in a bag, suspect caught in CCTV
सब्जी मंडी में ढाई लाख नकदी पर हाथ साफ

विस्तार

शहर के पूगल रोड स्थित फल-सब्जी मंडी में एक बार फिर चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। कल दोपहर मंडी की दुकान नंबर 47 से एक अज्ञात व्यक्ति थैले में रखे करीब ढाई लाख रुपये चोरी कर ले गया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका फुटेज अब सामने आया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: नए जिलों के लिए प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की कवायद शुरू, सरकार ने कमेटी गठित की
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि मौके पर मौजूद एक व्यक्ति मौका मिलते ही थैले से नकदी निकालकर फरार हो गया। दुकान मालिक को इस बात की भनक तब लगी जब उसने पैसे गिनने के लिए थैला खोला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मंडी में व्यापार करने वाले दुकानदारों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी मंडी में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। व्यापारियों की मांग है कि मंडी में स्थायी पुलिस गश्त और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुक्ताप्रसाद थाने के थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
 

बीकानेर: सब्जी मंडी में फिर हुई बड़ी चोरी, ढाई लाख नकद पर हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध

सब्जी मंडी में ढाई लाख नकदी पर हाथ साफ

 

बीकानेर: सब्जी मंडी में फिर हुई बड़ी चोरी, ढाई लाख नकद पर हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध

सब्जी मंडी में ढाई लाख नकदी पर हाथ साफ

 

बीकानेर: सब्जी मंडी में फिर हुई बड़ी चोरी, ढाई लाख नकद पर हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध

सब्जी मंडी में ढाई लाख नकदी पर हाथ साफ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed